Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार
W 𝕏 f
होम › सरकारी सूचना › राज्य सरकार › Mahamandaleshwar:  स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मल…
Rajesh Agrawal pays tribute(Image Source: CGDPR)
Rajesh Agrawal pays tribute(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Mahamandaleshwar:  स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया शोक, राजिम कुंभ से था विशेष जुड़ाव

Mahamandaleshwar: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने महाराजश्री के सनातन धर्म, वैदिक शिक्षा और आध्यात्मिक जगत में योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

स
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 04:10 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahamandaleshwar: पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने महाराजश्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को संत समाज और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने 74 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने अपना पूरा जीवन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, वैदिक संस्कृति के संरक्षण और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका तप, त्याग, सादगी, विद्वता और सेवा भाव समाज के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। 

राजिम कुंभ से था विशेष जुड़ाव

मंत्री अग्रवाल ने स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के छत्तीसगढ़ से विशेष संबंधों को याद करते हुए कहा कि वे प्रतिवर्ष राजिम में आयोजित होने वाले राजिम कुंभ में शामिल होते थे। इस दौरान उनके आध्यात्मिक प्रवचनों और आशीर्वाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाभान्वित होते थे। उन्होंने कहा कि महाराजश्री के सानिध्य ने राजिम कुंभ की धार्मिक और आध्यात्मिक गरिमा को और समृद्ध किया। छत्तीसगढ़ के प्रति उनका विशेष स्नेह हमेशा याद किया जाएगा। उनके नहीं रहने से राजिम कुंभ में उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद की कमी महसूस होगी। स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का देशभर के संत समाज में विशिष्ट सम्मान था। वे काशी के गोविंद मठ की आचार्य परंपरा के छठवें संत थे।
24 मार्च 2014 को काशी में विधि-विधान के साथ उन्हें आचार्य महामंडलेश्वर की उपाधि से विभूषित किया गया था। वे पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर के रूप में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। इसके अलावा वे बीकानेर राजघराने के राजगुरु भी थे। हरिद्वार, बीकानेर और गुजरात में स्थित आश्रमों के जरिए उन्होंने धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने धार्मिक गतिविधियों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। गुजरात और पंजाब में गुरुकुल पद्धति पर आधारित सात शिक्षण संस्थाओं के संचालन के माध्यम से उन्होंने वैदिक शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया। 

महाराजश्री की शिक्षाएं रहेंगी अमर

हरिद्वार में सोमेश्वर धाम की स्थापना भी उनके प्रमुख आध्यात्मिक कार्यों में शामिल है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि महाराजश्री ने अपने ज्ञान और साधना के माध्यम से समाज को धर्म, सदाचार, मानवता, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को लंबे समय तक दिशा देती रहेंगी। स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर महानिर्वाणी अखाड़े में 16 दिनों और जूना अखाड़े में तीन दिनों के शोक की घोषणा की गई है। वहीं, राजस्थान के बीकानेर स्थित राजगुरु मठ में 29 नवंबर को उनका समाधि संस्कार निर्धारित किया गया है। 

मंत्री अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

मंत्री राजेश अग्रवाल ने भगवान राजीव लोचन और भगवान भोलेनाथ से दिवंगत संत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही संत समाज, शिष्यों और श्रद्धालुओं को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वामी विशोकानंद भारती महाराज भले ही अब हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी आध्यात्मिक विरासत, शिक्षाएं और समाज के लिए किए गए कार्य हमेशा स्मरण किए जाते रहेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें