Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट…
Movement of a tusker in Mahasamund (Image Source: Keertiman Media)
Movement of a tusker in Mahasamund (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी

Mahasamund Elephant: वन मंडल क्षेत्र में विशालकाय नर दंतैल हाथी की चहलकदमी से कई गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर निगरानी टीम तैनात की है और ग्रामीणों व NH-53 से गुजरने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की अपील की है।

कीर्तिमान न्यूज
03 Sep 2026, 01:26 PM
महासमुंद
Mahasamund Elephant: छत्तीसगढ़ के महासमुंद वन मंडल क्षेत्र में एक बार फिर विशालकाय नर 'दंतैल' हाथी की चहलकदमी से इलाके में दहशत का माहौल है। बुधवार, 3 सितंबर 2026 को मिली ताजा जानकारी के अनुसार, यह अकेला दंतैल हाथी बांसकुड़ा गांव के खेतों से होकर गुजरते हुए वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 830, 829 और 822 के जंगलों में डेरा जमाए हुए है। हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है और कई आसपास के इलाकों के लिए चेतावनी जारी की गई है। हाथी की लगातार बदलती लोकेशन को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 53 (NH-53) से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। वन विभाग ने अपील की है कि इस मार्ग पर यात्रा करते समय बेहद सावधानी रखें, रफ्तार पर नियंत्रण रखें और रात के समय अनावश्यक रूप से रुकने से बचें।

इन गांवों में 'हाई अलर्ट', ग्रामीण रहें बेहद सावधान

हाथी की आवाजाही को देखते हुए वन मंडल ने कई गांवों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है:

विभाग ने इन सभी क्षेत्रों के ग्रामीणों को निर्देश दिए हैं कि वे बेवजह जंगलों की तरफ न जाएं। यदि किसी को भी हाथी नजर आता है, तो उसके पास जाने या उसे उकसाने की गलती बिल्कुल न करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी वनकर्मी को इसकी सूचना दें। हाथी की हर हरकत पर बारीक नजर रखने के लिए वन विभाग ने एक समर्पित ट्रैकिंग टीम तैनात कर दी है। यह टीम प्रभावित इलाकों में लगातार गश्त कर रही है ताकि किसी भी तरह की जनहानि या नुकसान को रोका जा सके।

निगरानी दल में शामिल प्रमुख सदस्य:

  • कमल नारायण नामदेव (C.F.O.)

  • नंदकुमार ध्रुव (B.F.O.)

  • नेमीचंद बरिहा (B.F.O.)

  • अनुज कुमार एवं किशन साहू (हाथी मित्र)

वन विभाग ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल विभागीय निर्देशों का पालन करने को कहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें