Tuesday, 15 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund News: ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा र…
Seizure of cannabis from a Bolero vehicle (Image Source: Keertiman Media)
Seizure of cannabis from a Bolero vehicle (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Mahasamund News: ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा 6.5 लाख का गांजा जब्त

Mahasamund News: बसना पुलिस ने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए बोलेरो से 13.80 किलो गांजा जब्त किया और महाराष्ट्र के तस्कर को गिरफ्तार किया।

कीर्तिमान न्यूज
15 Sep 2026, 08:33 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: छत्तीसगढ़ की बसना पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर नाकेबंदी के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे और वाहन की कुल कीमत 8.55 लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक, थाना बसना पुलिस की टीम पलसापाली बैरियर पर गाड़ियों की रूटीन जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रही एक महिंद्रा बोलेरो (क्रमांक MH21V0435) को रोका गया। 

13.80 किलोग्राम गांजा जब्त 

पुलिस को देखते ही ड्राइवर घबरा गया और गाड़ी छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। संदेह होने पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने गाड़ी में अवैध गांजा होने की बात कबूल की। पुलिस ने नियमानुसार गवाहों की मौजूदगी में जब वाहन की तलाशी ली, तो बोलेरो की पिछली सीट के पास टेप से लिपटा एक बड़ा पैकेट और एक नीले रंग की प्लास्टिक झिल्ली मिली। ड्रग डिटेक्शन किट और भौतिक जांच से पुष्टि हुई कि पैकेट में रखा पदार्थ गांजा ही है। तौल कराने पर बोलेरो से कुल 13.80 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 6,50,000 रुपये बताई जा रही है।

पकड़े गए आरोपी और जप्ती का ब्योरा:

  • आरोपी: गीताराम औटे (39 वर्ष), निवासी नायगांव, थाना पैठण, जिला संभाजीनगर (महाराष्ट्र)।

  • बरामद सामान: 13.80 किलो गांजा (कीमत ₹6.50 लाख), बोलेरो गाड़ी (कीमत ₹2 लाख), एक सैमसंग मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस।

  • कुल जब्ती: ₹8,55,000 रुपये।

ओडिशा से महाराष्ट्र के लिए हो रही थी सप्लाई
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह गांजा ओडिशा के बरहमपुर से खरीदकर महाराष्ट्र के संभाजीनगर ले जा रहा था। जब पुलिस ने उससे गांजे के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। बसना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 20(B)(ii)(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें