Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव मैदान बदहाल : न मैदान दुरुस्त, न सुविधाएं पूरी, क…
राजनांदगांव में बदहाल खेल मैदान
राजनांदगांव में बदहाल खेल मैदान
राजनांदगांव

मैदान बदहाल : न मैदान दुरुस्त, न सुविधाएं पूरी, कैसे निखरेगी खेल प्रतिभा

राजनांदगांव जिले में खेल मैदानों की बदहाली और सुविधाओं की कमी से खिलाड़ियों में निराशा बढ़ रही है। कई मैदानों पर कब्जे और रखरखाव के अभाव के कारण खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। विभागीय योजनाओं की जानकारी नहीं मिलने से खिलाड़ी सुविधाओं और प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jul 2026, 12:17 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 10:41 AM
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजनांदगांव जिले में खेल मैदानों की सही देख-रेख नहीं होने के कारण कई मैदान खत्म होने की कगार पर हैं, जबकि कुछ जगहों पर कब्जे की स्थिति भी सामने आ रही है। इससे जिले के खिलाड़ियों में निराशा बढ़ रही है। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए क्रीड़ा एवं युवा कल्याण विभाग की कई योजनाएं संचालित हैं, लेकिन उनका लाभ बड़ी संख्या में खिलाड़ियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। क्रीड़ा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन इनका असर धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। क्रिकेट, हॉकी और बास्केटबॉल को छोड़कर जिले में अन्य खेल गतिविधियां लगभग ठप होती दिखाई दे रही हैं।

सुविधाओं से वंचित खिलाड़ी

खिलाड़ियों का कहना है कि खेल सामग्री सहायता, प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, अधोसंरचना विकास और अन्य प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती। कई युवा यह तक नहीं जानते कि विभाग कौन-कौन सी योजनाएं चला रहा है और उनका लाभ लेने की प्रक्रिया क्या है। इससे पात्र खिलाड़ी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं।

ग्रामीण इलाकों में खेल सुविधाओं का अभाव

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों की स्थिति और ज्यादा खराब है। यहां न तो पर्याप्त मैदान विकसित हैं और न ही खेल सामग्री व प्रशिक्षण की व्यवस्था है। खिलाड़ियों का कहना है कि यदि विभाग गांव स्तर पर जागरूकता अभियान और नियमित प्रशिक्षण शिविर शुरू करे तो कई प्रतिभाएं सामने आ सकती हैं।

शहर के मैदान भी बदहाल

राजनांदगांव शहर के कई प्रमुख खेल मैदान भी जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं। स्टेट स्कूल मैदान, म्युनिसिपल स्कूल मैदान, प्यारेलाल हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान सहित मोतीपुर, नवागांव और लखोली क्षेत्र के मैदानों में बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी होती है। खिलाड़ियों का कहना है कि यदि समय रहते मैदानों का रखरखाव और विकास नहीं किया गया तो आने वाले समय में खेल गतिविधियां और प्रभावित होंगी। बेहतर सुविधाओं के अभाव में जिले की खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पाएंगी।

खेल कैलेंडर के अनुसार हो रहे आयोजन

क्रीड़ा एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख एक्का ने बताया कि खेल कैलेंडर के अनुसार समय-समय पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन कराया जाता है। विभागीय योजनाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। हालांकि स्टाफ की कमी के कारण कुछ परेशानियां जरूर आती हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें