Monday, 15 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
आतंक : 3 साल की बच्ची पर खूंखार कुत्ते का हमला, चेहरे पर 55 टांके, गंभीर हालत में इंदौर रेफर मानवता शर्मसार : भाई को बांधकर युवती से गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा बड़ी सफलता : सड़क हादसे और 190 किलो गांजा मामले में फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार टला हादसा : ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई सैकड़ों जानें चोरी का खुलासा : कृष्णा राइस मिल से चुराए गए 108 कट्टा धान समेत चार आरोपी गिरफ्तार साइकिल पर देश का सफर : शिक्षक संतोष गुप्ता ने नापीं भारत की चारों सीमाएं, बने देशभर में चर्चा का विषय आतंक : 3 साल की बच्ची पर खूंखार कुत्ते का हमला, चेहरे पर 55 टांके, गंभीर हालत में इंदौर रेफर मानवता शर्मसार : भाई को बांधकर युवती से गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा बड़ी सफलता : सड़क हादसे और 190 किलो गांजा मामले में फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार टला हादसा : ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई सैकड़ों जानें चोरी का खुलासा : कृष्णा राइस मिल से चुराए गए 108 कट्टा धान समेत चार आरोपी गिरफ्तार साइकिल पर देश का सफर : शिक्षक संतोष गुप्ता ने नापीं भारत की चारों सीमाएं, बने देशभर में चर्चा का विषय
W 𝕏 f
होम गरियाबंद बड़ा वार : दड़ईपानी जंगल में नक्सलियों का बड़ा डं…
नक्सलियों का भारी विस्फोटक डंप बरामद
नक्सलियों का भारी विस्फोटक डंप बरामद
गरियाबंद

बड़ा वार : दड़ईपानी जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, IED बमों को सुरक्षा बलों ने किया नष्ट

गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के दड़ईपानी जंगल में संयुक्त सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया विस्फोटक डंप बरामद किया। कार्रवाई में कुकर और टिफिन IED, गन पाउडर, जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर, BGL राउंड समेत बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही IED बमों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jun 2026, 11:15 AM
गरियाबंद

गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दड़ईपानी जंगल में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफ/65 बटालियन सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल और बम निष्क्रिय दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम कुल्हाड़ीघाट कैंप से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम दड़ईपानी के जंगल क्षेत्र में नियमित सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान टीम को जंगल में एक संदिग्ध डंप दिखाई दिया।

नक्सली डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

तलाशी के दौरान मौके से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया। इसमें लगभग 15 मीटर कमर्शियल कॉर्डेक्स वायर, 1.5 किलोग्राम गन पाउडर, जिलेटिन रॉड, एक कुकर IED (करीब 4 किलोग्राम), एक टिफिन IED (करीब 5 किलोग्राम), छह BGL राउंड, एक एयर गन, एक इंटरसेप्टर, एक इंसास मैगजीन, दवाइयां और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए बम निरोधक दस्ते (BDS) द्वारा बरामद सभी IED बमों को मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह विस्फोटक सामग्री जंगल में डंप कर रखी गई थी। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया गया। संयुक्त सुरक्षा बलों की इस सफल कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सर्चिंग अभियान लगातार जारी है ताकि किसी अन्य छिपे हुए डंप या गतिविधि का पता लगाया जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें