Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Manjeet Kaur death case: मनजीत कौर मौत केस में बड…
Manjeet Kaur death case (Image Source: AI Photo)
Manjeet Kaur death case (Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Manjeet Kaur death case: मनजीत कौर मौत केस में बड़ा खुलासा, साढ़े 3 महीने की गर्भवती थीं मृतका

Manjeet Kaur death case: इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, मनजीत करीब साढ़े 3 महीने की गर्भवती थीं। गंभीर रूप से जलने के बाद करीब दो महीने तक उनका इलाज चला, लेकिन 26 अगस्त को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

स
प्रकाशित: 01 Sep 2026, 07:18 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 03:42 AM
पंजाब
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Manjeet Kaur death case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, मनजीत कौर करीब साढ़े तीन महीने की गर्भवती थीं। इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ गया है। अब पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मनजीत कौर गंभीर रूप से जलने के बाद करीब दो महीने तक जिंदगी और मौत के बीच जूझती रहीं। इलाज के दौरान 26 अगस्त को उनकी मौत हो गई।

मनजीत को जबरन कार में ले जाने का आरोप

परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शराब ठेके के पास बुलाने का आरोप मामले में जानकारी देते हुए डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (साउथ) गुरजीत कौर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान मनजीत के करीब साढ़े तीन महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। मनजीत की मां ने 26 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 3 जुलाई की रात 3-4 लोग मनजीत को सेक्टर-34 स्थित शराब के ठेके के पास बुलाकर ले गए थे। परिवार का आरोप है कि वहां से मनजीत को जबरन एक कार में बैठाया गया और मोरिंडा ले जाया गया। 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत  का  बड़ा खुलासा

पेड़ से बांधकर आग लगाने का आरोप

आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई। युवक ने अस्पताल पहुंचाया मनजीत की मां के बयान के मुताबिक, जब उनकी बेटी आग की लपटों से घिरी हुई थी, तभी एक युवक की नजर उस पर पड़ी।
उसने मनजीत को बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मनजीत का करीब दो महीने तक इलाज चला, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। आखिरकार 26 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल

मनजीत की मौत के बाद परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि जिम्मेदार लोगों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम में गर्भावस्था की जानकारी सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस घटना की वजह और आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें