Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल Crime News: जमीन विवाद में देवर ने तोड़ा भरोसा, भाभी की निजता भंग करने का आरोप Crime News: कोल्दा गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष, एक नाबालिग की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल Durg Suicide Case: किस्तों पर iPhone खरीदा, कुछ देर बाद शौचालय में मिला युवक का शव Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल Crime News: जमीन विवाद में देवर ने तोड़ा भरोसा, भाभी की निजता भंग करने का आरोप Crime News: कोल्दा गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष, एक नाबालिग की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल Durg Suicide Case: किस्तों पर iPhone खरीदा, कुछ देर बाद शौचालय में मिला युवक का शव
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Maruti Suzuki e Vitara: होंडा की पहली इलेक्ट्रिक …
Honda 0 Alpha Electric SUV India Launch(Image Source: Social Media)
Honda 0 Alpha Electric SUV India Launch(Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

Maruti Suzuki e Vitara: होंडा की पहली इलेक्ट्रिक SUV का 2 दिसंबर को होगा डेब्यू

Maruti Suzuki e Vitara: होंडा अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV को 2 दिसंबर 2026 को भारत में पेश करने जा रही है। ‘0 Alpha’ कॉन्सेप्ट पर आधारित इस इलेक्ट्रिक कार का निर्माण भारत में होगा और इसे विदेशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा।

स
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 01:06 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नईं दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Maruti Suzuki e Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस बीच जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा भी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV पेश करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस नई इलेक्ट्रिक SUV का भारतीय डेब्यू 2 दिसंबर 2026 को होगा। खास बात यह है कि इसका निर्माण भारत में ही किया जाएगा और यहां तैयार गाड़ियों को दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा। 

Honda 0 Alpha पर आधारित होगी SUV

होंडा की आगामी इलेक्ट्रिक SUV कंपनी के चर्चित ‘0 Alpha’ (जीरो अल्फा) कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी। कंपनी ने पहली बार अक्टूबर 2025 में जापान मोबिलिटी शो के दौरान इस कॉन्सेप्ट मॉडल को प्रदर्शित किया था। इसके बाद से ही इस इलेक्ट्रिक SUV को लेकर ऑटोमोबाइल बाजार में चर्चा बनी हुई है। भारत में इसका निर्माण किया जाना कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इससे न केवल घरेलू बाजार में होंडा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पहुंच बढ़ सकती है, बल्कि भारत को कंपनी के वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार के लिए एक महत्वपूर्ण उत्पादन केंद्र बनाने में भी मदद मिलेगी। 

दमदार डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स से लैस होगी SUV

डिजाइन की बात करें तो नई होंडा इलेक्ट्रिक SUV में मॉडर्न और बॉक्सी लुक देखने को मिल सकता है। इसकी ऊंची रूफलाइन, बड़ा ग्लास एरिया और चौड़े व्हील आर्च इसे दमदार SUV का लुक देंगे। इसके अलावा स्मूद बॉडी पैनल और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना है। इसके फ्रंट में पारंपरिक ग्रिल की जगह बंद ग्रिल डिजाइन दिया जा सकता है। वहीं, शार्प LED लाइटिंग और चौड़ा बंपर इसके लुक को आकर्षक बनाएंगे। पीछे की तरफ बड़ा टेलगेट, चौड़ी विंडस्क्रीन और रूफ स्पॉयलर देखने को मिल सकता है। होंडा अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV के केबिन को मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ तैयार कर सकती है। इसमें बड़ी लैंडस्केप टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील भी दिया जा सकता है। 

ADAS सेफ्टी और बड़ी कंपनियों की SUV से होगा मुकाबला

सेफ्टी के लिहाज से इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे आधुनिक फीचर्स मिलने की चर्चा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके बैटरी पैक, ड्राइविंग रेंज और सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। भारतीय बाजार में एंट्री के बाद होंडा की इस इलेक्ट्रिक SUV को पहले से मौजूद मजबूत प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला करना होगा। इसका मुकाबला Hyundai Creta Electric, Maruti Suzuki e Vitara और Tata Sierra EV जैसी गाड़ियों से होने की उम्मीद है। इस सेगमेंट में ग्राहकों के लिए कीमत, बैटरी रेंज, चार्जिंग क्षमता और फीचर्स अहम साबित होंगे। ऐसे में होंडा अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV को किस कीमत और खूबियों के साथ पेश करती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें