Monday, 26 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट से बड़ी राहत, 2018 के मामले में अदालत ने किया दोषमुक्त Durg News: पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपए, गुप्त चेंबर में छिपाई थी नकदी Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां Jamia Millia Islamia News: छात्र संघ चुनाव विवाद पर कांग्रेस सांसदों पर FIR, कैंपस में बढ़ा तनाव CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट से बड़ी राहत, 2018 के मामले में अदालत ने किया दोषमुक्त Durg News: पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपए, गुप्त चेंबर में छिपाई थी नकदी Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां Jamia Millia Islamia News: छात्र संघ चुनाव विवाद पर कांग्रेस सांसदों पर FIR, कैंपस में बढ़ा तनाव
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › MP Political News: राज्यसभा उपचुनाव 12 नवंबर को म…
MP Rajya Sabha By-election 2026: Nominations begin(Image Source: Social Media)
MP Rajya Sabha By-election 2026: Nominations begin(Image Source: Social Media)
राष्ट्रीय

MP Political News: राज्यसभा उपचुनाव 12 नवंबर को मतदान, BJP में कई नामों की चर्चा

MP Political News: मध्य प्रदेश में एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर 2026 है, जबकि जरूरत पड़ने पर 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। भाजपा में वनथी श्रीनिवासन, स्मृति ईरानी और अन्य नेताओं के नाम संभावित उम्मीदवारों के रूप में चर्चा में हैं। विधानसभा में भाजपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए पार्टी की जीत की संभावना अधिक मानी जा रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 26 Oct 2026, 01:38 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
MP Political News:  राज्यसभा की रिक्त सीट पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट के लिए निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। खासकर भारतीय जनता पार्टी में संभावित उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। एल. मुरुगन अप्रैल 2024 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक निर्धारित था, लेकिन इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हो गई। 

2 नवंबर तक दाखिल होंगे नामांकन पत्र 

निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर 2026 है। इसके बाद 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 5 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि चुनाव कराने की स्थिति बनती है, तो 12 नवंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। विधानसभा में राजनीतिक दलों के मौजूदा संख्या बल को देखते हुए निर्विरोध निर्वाचन की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। 

BJP में कई नामों पर चर्चा, केंद्रीय नेतृत्व लेगा फैसला

 राज्यसभा की इस सीट के लिए भाजपा में संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व किसी अनुभवी नेता या प्रमुख राजनीतिक चेहरे को मौका दे सकता है। संभावित नामों में तमिलनाडु भाजपा की पूर्व विधायक वनथी श्रीनिवासन की चर्चा प्रमुखता से हो रही है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम भी संभावित दावेदारों में बताया जा रहा है। उनका उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नाम को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। प्रदेश भाजपा के नेताओं में राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक आशीष अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, पूर्व उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ और पूर्व मंत्री रंजना बघेल के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि, इन नामों को लेकर अभी अंतिम फैसला सामने नहीं आया है। 
मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। राज्यसभा की इस सीट पर जीत के लिए आवश्यक मतों का गणित भाजपा के पक्ष में माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के चलते कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा मतदान में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ऐसे में मतदान करने वाले विधायकों की संख्या 229 रह जाएगी। वहीं, बीना से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित विधायक निर्मला सप्रे की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है। उनके भाजपा के करीब आने की चर्चाएं रही हैं, लेकिन उनकी विधायी स्थिति को लेकर राजनीतिक पेच बना हुआ है। यदि मतदान होता है, तो उनके रुख पर भी सबकी नजर रहेगी। विधानसभा में भाजपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए पार्टी उम्मीदवार की जीत की संभावना अधिक मानी जा रही है। हालांकि, चुनाव निर्विरोध होगा या मतदान की नौबत आएगी, यह नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और विपक्ष के रुख के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें