Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर
W 𝕏 f
होम बीजापुर Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 …
Bijapur police recover hidden Naxal weapons (Image Source: social media)
Bijapur police recover hidden Naxal weapons (Image Source: social media)
🔴 BREAKING बीजापुर Featured

Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद

Naxal Weapons Recovered: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला जंगल में पुलिस और DRG की संयुक्त टीम ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का हथियार डंप बरामद किया। मौके से AK-47, पिस्टल, रायफल और बड़ी संख्या में कारतूस जब्त किए गए हैं।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 03:21 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बीजापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Naxal Weapons Recovered: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगलों में पुलिस और डीआरजी (DRG) की संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों का एक बड़ा डंप बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई जिले के पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) अमन झा के नेतृत्व में अंजाम दी गई। बीजापुर पुलिस इन दिनों आत्मसमर्पित नक्सलियों पर सतत निगरानी रखने के साथ-साथ उनसे लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इसी पूछताछ और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर रविवार, 20 सितंबर को उतला के जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। 

ब्रीफिंग के बाद रवाना हुई सुरक्षाबलों की टुकड़ी 

कार्रवाई से पहले एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन एक्का ने डीआरजी और भैरमगढ़ थाने के जवानों को सुरक्षा मानकों और रणनीति को लेकर विधिवत ब्रीफिंग दी। इसके बाद जवानों की टीम बताए गए स्थान के लिए रवाना हुई। जंगल में सघन तलाशी अभियान के दौरान सतर्क जवानों ने नक्सलियों द्वारा जमीन के अंदर गाड़कर रखे गए डंप को खोज निकाला और उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला।

बरामद हथियारों और कारतूसों का ब्योरा

जमीन में छिपाकर रखे गए इस डंप से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद मिला है:

  • 1 नग AK-47 रायफल

  • 1 नग 315 बोर रायफल

  • 1 नग सिंगल शॉट रायफल

  • 1 नग 9 एमएम पिस्टल

  • 2 नग AK-47 मैगजीन

  • 45 नग AK-47 के जिंदा कारतूस

  • 25 नग 9 एमएम पिस्टल के जिंदा कारतूस

  • 6 नग 315 बोर रायफल के जिंदा कारतूस

जब्त की गई सभी सामग्रियों को सुरक्षित भैरमगढ़ थाने लाया गया है, जहां कानून के मुताबिक आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इलाके में सुरक्षाबलों की इस त्वरित और सफल कार्रवाई से नक्सलियों के मंसूबों पर एक बार फिर पानी फिर गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें