Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Nepal Flood Tragedy: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ …
Relief and rescue operations following devastating floods
Relief and rescue operations following devastating floods
राष्ट्रीय Featured

Nepal Flood Tragedy: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सैकड़ों की मौत और कई विदेशी लापता

Nepal Flood Tragedy: नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ से नेपाल में मृतकों की संख्या 469 पहुंच गई है, जबकि नेपाल और तिब्बत में 1,400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में करीब 290 भारतीय भी शामिल हैं। भारत ने 84 नागरिकों को सुरक्षित निकालते हुए नेपाल को राहत सामग्री भेजी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 28 Aug 2026, 09:32 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 11:08 PM
नेपाल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Nepal Flood Tragedy: बुधवार की सुबह एक बड़ी त्रासदी लेकर आई, जब तिब्बत की ओर से अचानक आए बाढ़ के पानी ने भारी तबाही मचा दी। कुदरत के इस कहर में अब तक 469 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 1500 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटी नेपाल सेना के जवानों को तीसरे दिन भी मलबे से शव और मानव अंग मिल रहे हैं, जिससे मंज़र और भी भयानक नज़र आ रहा है। 

796 लोगों काे हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू 

तबाही की विभीषिका का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लापता लोगों में 28 अलग-अलग देशों के नागरिक शामिल हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गायब लोगों में 290 भारतीय भी हैं। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, आपदा के बाद से अब तक 50 विदेशियों समेत करीब 796 लोगों को हेलीकॉप्टर के ज़रिए सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा चुका है। अपनों की तलाश में बदहवास लोग अस्पतालों और राहत शिविरों के चक्कर काट रहे हैं। 

नेपाल में आई तबाही के बाद का दृश्य
संकट की घड़ी में सबसे पहले मदद को आगे आया भारत 

स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ख़तरा अभी टला नहीं है। तिब्बत से आए पानी से बनी अस्थाई झील के दोबारा टूटने की आशंका जताई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो निचले इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का विनाशकारी दौर आ सकता है। इसे देखते हुए पूरे प्रभावित क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। संकट की इस घड़ी में पड़ोसी देश भारत सबसे पहले मदद के लिए आगे आया है।

अतिरिक्त रेस्क्यू टीमों को नेपाल भेजने की तैयारी 

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में फँसे 84 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में काम करने वाले 63 मजदूर और तमिलनाडु के 21 नागरिक शामिल हैं। भारत सरकार ने तुरंत राहत सामग्री भेजी है और अतिरिक्त रेस्क्यू टीमों को नेपाल भेजने की तैयारी पूरी कर ली है।

दुनियाभर से पहुँच रही है मदद

इस आपदा को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी राहत राशि और सहायता देने की घोषणा की है:

  • अमेरिका: संकट से निपटने के लिए 5 लाख डॉलर की शुरुआती सहायता राशि का ऐलान किया है।

  • ब्रिटेन: 50 लाख पाउंड की वित्तीय मदद के साथ-साथ आपातकालीन राहत टीमें (Emergency Teams) नेपाल भेज रहा है।

  • श्रीलंका: प्रभावितों की मदद के लिए 10 लाख डॉलर की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है।

और भी पढ़े... Kanpur Plane Crash: खेत में गिरा ट्रेनिंग विमान, गुजरात और कर्नाटक के दो पायलटों की मौत
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें