Tuesday, 15 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Delhi Mumbai Expressway Accident: मौत का सफर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान Surajpur News: पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में कूदा युवक, मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Delhi Mumbai Expressway Accident: मौत का सफर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान Surajpur News: पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में कूदा युवक, मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम तकनीक OBE R3 Ultra Max Projector: सिनेमा हॉल जैसा मजा अ…
Smart projector with 4K support ( Image Source - Social Media )
Smart projector with 4K support ( Image Source - Social Media )
तकनीक

OBE R3 Ultra Max Projector: सिनेमा हॉल जैसा मजा अब घर में, 150 इंच स्क्रीन जानें फीचर्स और कीमत

OBE R3 Ultra Max Projector: चीन में लॉन्च हुआ है। इसमें 150 इंच तक की बड़ी स्क्रीन, 4K इनपुट सपोर्ट, 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम, MediaTek MT9681 प्रोसेसर और AI फीचर्स जैसे ऑटो फोकस व कीस्टोन करेक्शन दिए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
14 Sep 2026, 08:37 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
OBE R3 Ultra Max Projector: यदि आप अपने घर के Living Room Or Bedroom को ही मिनी थिएटर में बदलने का सोच रहे हैं, तो टेक ब्रांड OBE का नया प्रोजेक्टर आपके काम का साबित हो सकता है। कंपनी ने चीनी बाजार में अपना नया OBE R3 Ultra Max प्रोजेक्टर पेश किया है। इस प्रोजेक्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका Z-शेप गिम्बल डिज़ाइन और इन-बिल्ट 2.1 चैनल साउंड सिस्टम है, जो बिना अलग से स्पीकर जोड़े आपको सिनेमा जैसा ऑडियो-विजुअल अनुभव देने का दावा करता है।

OBE R3 Ultra Max की कीमत 

OBE R3 Ultra Max Projector को चीन में 3,999 युआन (लगभग 57,000 रूपए) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसे चीन के बाहर लॉन्च करने की कोई जानकारी साझा नहीं की है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर भी फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

150 इंच स्क्रीन और बेहतर विजुअल क्वालिटी 

इस प्रोजेक्टर में 5 इंच का TCL CSOT LCD पैनल दिया गया है। इसका नेटिव रिजॉल्यूशन 1080p है, जबकि यह 4K इनपुट को भी सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार यह 40 से 150 इंच तक की स्क्रीन पर हाई-क्वालिटी विजुअल अनुभव दे सकता है। इसमें 1.2:1 थ्रो रेशियो दिया गया है और इसका ऑपरेटिंग नॉइज 26dB से कम है। यानी इस्तेमाल के दौरान प्रोजेक्टर की आवाज काफी कम रहेगी और मूवी देखने का अनुभव बेहतर होगा।

2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम के साथ दमदार ऑडियो 

OBE R3 Ultra Max की सबसे बड़ी खासियत इसका बिल्ट-इन ऑडियो सिस्टम है। इसमें 2.1 चैनल स्पीकर सेटअप दिया गया है, जिसमें दो 10W मिड और हाई-फ्रीक्वेंसी ड्राइवर के साथ 25W का सबवूफर शामिल है। कंपनी ने इसमें 1,070cc का बड़ा अकूस्टिक चैंबर दिया है, जो बेहतर बेस आउटपुट देने में मदद करता है। यह स्पीकर सिस्टम 43Hz तक की लो-बेस फ्रीक्वेंसी को सपोर्ट करता है। 

MediaTek प्रोसेसर और गेमिंग सपोर्ट 

परफॉर्मेंस के लिए OBE R3 Ultra Max में MediaTek MT9681 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI 2.1 पोर्ट दिए गए हैं, जिसमें से एक eARC सपोर्ट करता है। इसके अलावा USB-A 3.0 पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक भी मौजूद है। कंपनी के मुताबिक इसका इनपुट लैग सिर्फ 3ms है, जिससे इसे गेमिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट मिलता है।

AI फीचर्स और स्मार्ट स्क्रीन सेटअप 

कंपनी का Super AI OS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें AirPlay और Miracast के जरिए स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस की स्क्रीन आसानी से कास्ट की जा सकती है। इसमें Tencent का Hunyuan लार्ज लैंग्वेज मॉडल भी शामिल है, जिसकी मदद से वॉइस सर्च और AI आधारित सवालों के जवाब लिए जा सकते हैं। प्रोजेक्शन को बेहतर तरीके से सेट करने के लिए इसमें ToF सेंसर और CMOS कैमरा दिया गया है। यह ऑटोमैटिक कीस्टोन करेक्शन, फोकस एडजस्टमेंट और स्क्रीन अलाइनमेंट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा प्रोजेक्टर के सामने किसी रुकावट का पता लगाकर यह अपने प्रोजेक्शन को ऑटोमैटिक एडजस्ट कर सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें