Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था 77 किलो गांजा, महासमुंद में पुलिस ने ट्रक समेत दो तस्करों को पकड़ा CG News: झटका मशीन के करंट से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल Gold Scam: कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर युवक से ठगे 20 हजार रुपए Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था 77 किलो गांजा, महासमुंद में पुलिस ने ट्रक समेत दो तस्करों को पकड़ा CG News: झटका मशीन के करंट से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल Gold Scam: कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर युवक से ठगे 20 हजार रुपए Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Patwari Strike: ज्ञापन देने पहुंचे कर्मचारी, गेट …
Mahasamund Patwari Protest Outside Collectorate(Image Source: Keertiman media)
Mahasamund Patwari Protest Outside Collectorate(Image Source: Keertiman media)
महासमुंद

Patwari Strike: ज्ञापन देने पहुंचे कर्मचारी, गेट पर रोका तो कलेक्ट्रेट के बाहर शुरू किया धरना

Patwari Strike: महासमुंद में पटवारियों की 37 दिनों से जारी हड़ताल को कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने समर्थन दिया। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता और पटवारियों की मांगों के समाधान की मांग की गई।

ल
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 07:41 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Patwari Strike: जिले में पिछले 37 दिनों से अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे राजस्व पटवारी संघ के आंदोलन को अब अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन का भी समर्थन मिल गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपने महासमुंद कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया। इससे नाराज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना शुरू कर दिया और जिला प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कलेक्ट्रेट गेट पर रोके जाने से नाराज हुए कर्मचारी

पटवारियों की हड़ताल को समर्थन देने के लिए अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारी और सदस्य एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उनकी योजना मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आंदोलन और कर्मचारियों की लंबित मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करने की थी। लेकिन कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कर्मचारियों ने वहीं धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

पटवारियों की मांगों के निराकरण की उठाई आवाज

प्रदर्शन के बाद फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें राजस्व पटवारी संघ की चार सूत्रीय मांगों और पिछले 37 दिनों से जारी आंदोलन का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। फेडरेशन का कहना है कि पटवारी राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और राजस्व संबंधी कार्यों के क्रियान्वयन में उनकी अहम भूमिका रहती है। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए।

पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग

ज्ञापन में फेडरेशन ने आंदोलन के दौरान पटवारियों के खिलाफ की गई दंडात्मक कार्रवाइयों को तत्काल निरस्त करने की मांग भी उठाई है। संगठन का कहना है कि पटवारियों की समस्याओं और जायज मांगों का सम्मानजनक समाधान निकाला जाना चाहिए। लगातार दंडात्मक कार्रवाई से कर्मचारियों में असंतोष और आक्रोश बढ़ रहा है।
फेडरेशन ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत देने की मांग भी की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर का लाभ दे रही है, जबकि छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवक अभी भी 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते से वंचित हैं। संगठन ने केंद्र सरकार के समान देय तिथि से एरियर सहित भुगतान करने की मांग की है।
अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने शासन को चेतावनी दी है कि यदि दोनों प्रमुख मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा। फेडरेशन ने कहा कि वह कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद

कलेक्ट्रेट के बाहर हुए इस प्रदर्शन में जिलेभर के राजस्व पटवारी संघ के सदस्यों के साथ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान जिला संयोजक टेकराम सेन और पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष कमलेश डहरे ने भी कर्मचारियों की मांगों और आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें