Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड
W 𝕏 f
होम बालोद POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अप…
Police action in the Balod rape case(Image Source: AI Photo)
Police action in the Balod rape case(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बालोद

POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार

POCSO Act Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी बच्चियों को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद गुंडरदेही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित ठाकुर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 03:12 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
POCSO Act Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब गांव में विश्वकर्मा जयंती के कार्यक्रम को लेकर लोग व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपी ने दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह उन्हें साइकिल से खेत की ओर लेकर गया, जहां वारदात को अंजाम दिया गया।

बच्चियों को चुप रहने के लिए दिए पैसे

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ने बच्चियों को किसी को कुछ नहीं बताने के लिए पैसे दिए थे। हालांकि, बच्चियों ने घर पहुंचकर डर और परेशानी के बीच पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोपी को बच्चियों के साथ जाते हुए देखा था। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान ललित ठाकुर के रूप में हुई है। आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे होने की जानकारी सामने आई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गुंडरदेही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 19 सितंबर को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें