Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर
W 𝕏 f
होम रायगढ़ POCSO Act Case: रायगढ़ में नाबालिग को मेला दिखाने…
Raigarh minor girl case accused arrested(Image Source: Keertiman Media)
Raigarh minor girl case accused arrested(Image Source: Keertiman Media)
रायगढ़

POCSO Act Case: रायगढ़ में नाबालिग को मेला दिखाने के बहाने ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

POCSO Act Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग को जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने कोरबा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। कोतरा रोड थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने किरोड़ीमल क्षेत्र से बरामद किया। जांच में युवक से उसकी पहचान ट्रेन में होने की बात सामने आई।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
09 Sep 2026, 02:52 PM
रायगढ़
POCSO Act Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की को जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने कोरबा ले जाने और होटल में उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है। यह मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 4 सितंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने आशंका जताई थी कि कोई व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग के परिवार, दोस्तों और सोशल मीडिया संपर्कों की जानकारी जुटाई।

सोशल मीडिया जांच से मिला युवक का सुराग

पुलिस जांच में पता चला कि नाबालिग की बातचीत कोरबा निवासी अनूप साह नामक युवक से होती थी। इसके बाद पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया। मौके से नाबालिग भी बरामद हुई। महिला पुलिस अधिकारी ने नाबालिग से पूछताछ की, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ।

ट्रेन में हुई थी आरोपी से पहचान

पुलिस को नाबालिग ने बताया कि करीब चार महीने पहले चांपा से रायगढ़ आने के दौरान ट्रेन में उसकी मुलाकात अनूप साह (23), निवासी पुरानी बस्ती कोरबा से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। नाबालिग ने बताया कि रक्षाबंधन के समय घर में किसी बात को लेकर उसकी मां से कहासुनी हुई थी। इसकी जानकारी उसने अनूप को दी थी। इसके बाद युवक ने उसे कोरबा में जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने बुलाया।

कोरबा ले जाकर होटल में रुकने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक नाबालिग को लेने चांपा पहुंचा और वहां से उसे कोरबा ले गया। नाबालिग के बयान के आधार पर आरोप है कि कोरबा के एक होटल में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद दोनों ट्रेन से डोंगरगढ़ गए, जहां उन्होंने जन्माष्टमी मेले में घूमने के बाद रायगढ़ लौटने की योजना बनाई। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी अनूप साह के खिलाफ BNS की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें