Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायगढ़ Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, …
Raigarh police arrest the accused youth (Image Source: AI Photo)
Raigarh police arrest the accused youth (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायगढ़

Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Crime Case: मीना बाजार में हुई पहचान के बाद युवती को कथित रूप से होटल और मकान में बंधक रखने, फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने और 50 हजार रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 12:43 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raigarh Crime Case: मीना बाजार में हुई मुलाकात के बाद एक विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर रायपुर और रायगढ़ के अलग-अलग ठिकानों पर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। युवती की फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए मांगने के आरोप में चक्रधरनगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को एक महिला ने थाने में अपनी 24 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 451/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, तकनीकी जानकारी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। 16 सितंबर को पुलिस टीम ने अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान में दबिश दी। यहां से लापता युवती को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी अजरूदीन अली उर्फ अज्जू (20 वर्ष), निवासी मौदहापारा, थाना जूटमिल, रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

मीना बाजार में हुई थी पहली मुलाकात

पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि 1 सितंबर को वह अपनी सहेली के साथ सावित्री नगर स्थित मीना बाजार मेला देखने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई। दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू हो गई। युवती के अनुसार, इसके बाद युवक उस पर रायपुर चलने और होटल में रुकने के लिए दबाव बनाने लगा।

रायपुर और रायगढ़ में रखने का आरोप

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे रायपुर ले गया, जहां एक होटल में ठहराया गया। आरोप है कि वहां उसे होटल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। किसी तरह वह 13 सितंबर को ट्रेन से रायगढ़ पहुंची। युवती के रायगढ़ पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी रेलवे स्टेशन से उसे अपने साथ ले गया और एक होटल में रखा। इसके बाद उसे अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान में ले जाया गया। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने मीना बाजार में ली गई उसकी फोटो और उसके साथ रहने की बात को लेकर उसे बदनाम करने की धमकी दी। साथ ही 50 हजार रुपए से अधिक खर्च करने का दावा करते हुए पैसे देने तक उसे जाने नहीं देने की बात कही।

मोबाइल की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को मुक्त कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें