Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › Rajpal Yadav: नवरात्रि में बेटियों की सुरक्षा पर …
Rajpal Yadav on women safety during Navratri (Image Source: AI Photo)
Rajpal Yadav on women safety during Navratri (Image Source: AI Photo)
मनोरंजन

Rajpal Yadav: नवरात्रि में बेटियों की सुरक्षा पर उठाया सवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने शारदीय नवरात्रि पर महिलाओं की सुरक्षा और बेटियों के सम्मान को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन तभी सार्थक है, जब हर बेटी को सुरक्षित माहौल और सम्मान मिले।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Oct 2026, 01:52 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Rajpal Yadav: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर एक अहम सवाल उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए समाज के उस रवैये पर सवाल किया, जिसमें एक ओर कन्याओं को देवी का रूप मानकर पूजा जाता है, तो दूसरी ओर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी घटनाएं सामने आती रहती हैं। अभिनेता की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।  
बेटियों की सुरक्षा को लेकर राजपाल यादव ने जताई चिंता ‘चुप चुपके’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके राजपाल यादव ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि नवरात्रि के नौ दिनों में शक्ति की आराधना की जाती है। अष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उनसे आशीर्वाद लिया जाता है।  

हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी बिना डर के जिए 

राजपाल यादव ने अपनी पोस्ट में बेटियों के भविष्य और उनके अधिकारों की बात भी रखी। उन्होंने लिखा कि हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी बिना किसी डर के अपने सपने पूरे करे, अपनी पसंद से जिंदगी जिए और उसे हर जगह सम्मान मिले। उनके मुताबिक, कन्या पूजन केवल एक दिन की परंपरा बनकर नहीं रहना चाहिए। इसके साथ बेटियों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना जरूरी है।   

कन्या पूजन केवल एक रस्म नहीं

अभिनेता ने अपनी पोस्ट में यह संदेश दिया कि देवी की आराधना तभी सार्थक है, जब महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को भी उतनी ही अहमियत दी जाए। उन्होंने लोगों से इस नवरात्रि में ऐसा समाज बनाने का संकल्प लेने की अपील की, जहां बेटियों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए हर दिन संघर्ष न करना पड़े। राजपाल यादव के मुताबिक, कन्या पूजन केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि हर बेटी के सम्मान और अधिकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद करने का अवसर भी है।  

पोस्ट पर यूजर्स ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं 

राजपाल यादव की बात से कई सोशल मीडिया यूजर्स सहमत नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि वह अभिनेता की बात से पूरी तरह सहमत हैं। वहीं, कुछ लोगों ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए अलग पक्ष रखा। एक यूजर ने लिखा कि वे महिलाओं को देवी मानते हैं, लेकिन कुछ नारों और व्यवहार को लेकर उनकी अपनी आपत्तियां हैं। इसी तरह, एक अन्य यूजर ने भी महिलाओं और पुरुषों के बीच संबंधों को लेकर अपनी राय रखी।

यूजर्स ने महिलाओं के व्यवहार पर भी उठाए सवाल

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ यूजर्स ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की प्रस्तुति और उनके व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए। एक टिप्पणी में कहा गया कि अभिनेता को फिल्म उद्योग में अश्लीलता के मुद्दे पर भी बोलना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि हर लड़की को कन्या मानना सही नहीं है और महिलाओं को भी अपने व्यवहार में सुधार करने की जरूरत है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें