Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम विदेश लाल सागर में बढ़ा तनाव : हूती विद्रोहियों ने सऊदी…
लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों पर हूती हमले का दावा (AI IMAGE)
लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों पर हूती हमले का दावा (AI IMAGE)
विदेश

लाल सागर में बढ़ा तनाव : हूती विद्रोहियों ने सऊदी के दो तेल टैंकरों पर हमले का किया दावा

यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से हमला करने का दावा किया है। हूती संगठन का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद कई जहाजों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। यह घटना सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है। हालांकि, हमले के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jul 2026, 05:26 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 10:55 PM
ईरान
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाने का दावा किया है। हूती संगठन का कहना है कि उसने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ ड्रोन की मदद से यह हमला किया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। हूती प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी कासिम सरी ने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा कि संगठन की सैन्य इकाइयों ने सऊदी अरब के तेल टैंकर ENCELIA और LAYLA को निशाना बनाया। उनके अनुसार, यह कार्रवाई लाल सागर में हूती द्वारा लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के बाद की गई।

सऊदी एयर स्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव 

बताया जा रहा है कि यह हमला सऊदी अरब की ओर से यमन की राजधानी सना एयरपोर्ट पर किए गए हमले के कुछ दिनों बाद हुआ है। इसके बाद सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तनाव और बढ़ गया है। हूती प्रवक्ता ने दावा किया कि इस अभियान में कई बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के अलावा ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि हमले के दौरान दोनों जहाजों में आग लग गई और ऑपरेशन सफल रहा। 

10 जहाजों के लौटने का दावा 

हूती संगठन ने यह भी दावा किया है कि हमले के बाद लाल सागर में मौजूद करीब 10 अन्य जहाजों को अपना रास्ता बदलने या वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। हूती प्रवक्ता ने कहा कि संगठन सऊदी अरब के खिलाफ अपने नौसैनिक अभियान जारी रखेगा और "घेराबंदी के बदले घेराबंदी" की नीति पर आगे बढ़ेगा।

सऊदी को दी बड़े हमले की चेतावनी 

हूती नेताओं ने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि यमन को निशाना बनाया गया तो इसका जवाब सऊदी क्षेत्र के अंदर सैन्य कार्रवाई के जरिए दिया जाएगा। संगठन ने दावा किया कि भविष्य में होने वाले किसी भी हमले के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा 

हूती विद्रोहियों ने हाल ही में सऊदी अरब के जहाजों के लिए बाब-अल-मंदेब (Bab el-Mandeb) स्ट्रेट को बंद करने की घोषणा की थी। यह जलमार्ग लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है और वैश्विक व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस क्षेत्र में तनाव बढ़ता है तो अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर इसका असर पड़ सकता है। बाब-अल-मंदेब से दुनिया के करीब 12 प्रतिशत व्यापार के गुजरने का अनुमान है, ऐसे में सुरक्षा चिंताओं के कारण कई देशों के जहाजों के संचालन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। नोट: हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें