Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: ट्रक और आयशर की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत Balod News: सूने मकान में घुसा भालू, रेस्क्यू के दौरान डिप्टी रेंजर पर किया हमला Crime News: पत्नी को छत से उल्टा लटकाया, शराबी पति के करतूत का वीडियो वायरल Korba Crime: 3 लाख का कॉपर वायर चोरी, सुरक्षा गार्ड समेत आरोपी गिरफ्तार Raipur News: सिलेंडर ब्लास्ट से चौपाटी की दुकानों में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल Road Accident: ट्रक और आयशर की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत Balod News: सूने मकान में घुसा भालू, रेस्क्यू के दौरान डिप्टी रेंजर पर किया हमला Crime News: पत्नी को छत से उल्टा लटकाया, शराबी पति के करतूत का वीडियो वायरल Korba Crime: 3 लाख का कॉपर वायर चोरी, सुरक्षा गार्ड समेत आरोपी गिरफ्तार Raipur News: सिलेंडर ब्लास्ट से चौपाटी की दुकानों में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Paddy Procurement: सावित्रीपुर धान खरीदी केंद्र क…
Inauguration of the Savitripur Paddy Procurement Centre
Inauguration of the Savitripur Paddy Procurement Centre
महासमुंद

Paddy Procurement: सावित्रीपुर धान खरीदी केंद्र का पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ

Paddy Procurement: सावित्रीपुर में 15 नवंबर को धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सावित्रीपुर में 16 और विजयमाल केंद्र में 56 क्विंटल धान खरीदा गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 08:49 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
सावित्रीपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Paddy Procurement: प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सावित्रीपुर में 15 नवंबर को धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हर्षोल्लास से किया गया। समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष जयप्रकाश बारीक (अज्जू बारीक) ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण करने के बाद धान खरीदी केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान कांटा (तौल मशीन) की पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में किसानों की अच्छी भागीदारी रही। शुभारंभ के अवसर पर धान खरीदी की संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। किसानों के पंजीयन, ऑनलाइन टोकन एवं ऑनलाइन खरीदी प्रक्रिया, धान की गुणवत्ता जांच, तौल व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई।

किसानों को न हो असुविधा

नवनियुक्त अध्यक्ष जयप्रकाश बारीक ने कहा कि किसानों की सेवा और उनके हितों की रक्षा करना समिति की प्राथमिकता रहेगी। धान खरीदी केंद्र में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, समय पर धान की तौल हो तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ खरीदी की जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी के साथ उन्होंने समिति के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प भी व्यक्त किया।

16 क्विंटल धान की खरीदी

धान खरीदी के पहले दिन सावित्रीपुर केंद्र में 16 क्विंटल धान की खरीदी की गई। वहीं विजयमाल धान खरीदी केंद्र में पहले दिन 56 क्विंटल धान की खरीदी हुई। विजयमाल केंद्र के प्रभारी लीगराज नागवंशी हैं, जबकि दोनों केंद्रों का प्रबंधन ओंकार प्रसाद नायक संभाल रहे हैं। इस अवसर पर नरेश पंडा, केतब बारीक, शंकर महाराज, हृदय प्रसाद पटेल (ललित महाराज), पदमन नायक (लल्लू), दीपक, दिलीप प्रधान, प्रदीप बारीक, सुदामा पटेल, अनिल बारीक, जितेन बारीक, सूर्यकांत बारीक, उपसरपंच माधव रात्रे, रोहित नायक एवं गणेश पटेल सहित किसान और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ से सावित्रीपुर एवं विजयमाल क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है। किसानों ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी और उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें