Friday, 14 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव अब प्री-पेड मीटर से चलेंगे नगरीय निकायों के सरकारी दफ्तर, सेवाएं बाधित हुई तो अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी 15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव अब प्री-पेड मीटर से चलेंगे नगरीय निकायों के सरकारी दफ्तर, सेवाएं बाधित हुई तो अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी
W 𝕏 f
होम बिलासपुर 15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ …
धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING बिलासपुर

15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त

स्वतंत्रता दिवस से पहले बिलासपुर पुलिस, GRP और RPF ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया। साउथ बिहार एक्सप्रेस में तलाशी के दौरान धारदार हथियार बरामद किए गए। देवघर से हथियार लाए जाने की सूचना के बाद सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Aug 2026, 03:06 PM
बिलासपुर
स्वतंत्रता दिवस से पहले बिलासपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गुरुवार को तोरवा थाना पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्रियों के सामान की तलाशी के दौरान धारदार हथियार मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। 15 अगस्त को देखते हुए पुलिस शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रख रही है। इसी के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में जांच की गई। पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली। साउथ बिहार एक्सप्रेस में जांच के दौरान टीम को धारदार हथियार मिले। हथियार मिलने के बाद रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में निगरानी और बढ़ा दी गई है। 

देवघर से हथियार लाए जाने की मिली थी सूचना

संदिग्ध यात्रियों और उनके सामान की विशेष रूप से जांच की जा रही है। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि बाबा धाम, देवघर से धारदार चाकू और अन्य हथियार बिलासपुर लाए जा रहे हैं। आशंका थी कि इनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता है। इसी सूचना के आधार पर रेलवे मार्ग पर जांच तेज की गई। हालांकि पुलिस की ओर से जारी जानकारी में अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितने हथियार बरामद हुए हैं और वे किसके सामान से मिले। हथियारों के प्रकार और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा जांच केवल रेलवे स्टेशन तक सीमित नहीं रखी गई है।

संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, बस स्टैंड और शहर के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस निगरानी कर रही है। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ के साथ उसके सामान की जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर स्थानीय पुलिस के साथ जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम तैनात है। स्वतंत्रता दिवस के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस के लिए धारदार हथियारों की अवैध आवाजाही चिंता का विषय है।

आगे भी जारी रहेगा जांच 

ऐसे हथियार अपराधियों तक पहुंचने पर हमला, लूट और दूसरी हिंसक वारदातों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसे देखते हुए रेलवे के जरिए हथियार लाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अभियान बिलासपुर पुलिस के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा। रेलवे स्टेशन, ट्रेन, बस स्टैंड और शहर के प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के साथ लगातार निगरानी की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें