Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार Tamora Forest Attack: वन अमले पर हमला, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को 5 घंटे बनाया बंधक High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार Tamora Forest Attack: वन अमले पर हमला, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को 5 घंटे बनाया बंधक
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Senior Journalist: प्रेरणास्रोत पंकज शर्मा को मिल…
Pankaj Sharma memorial event in Raipur(Image Source:CGDPR)
Pankaj Sharma memorial event in Raipur(Image Source:CGDPR)
राज्य सरकार

Senior Journalist: प्रेरणास्रोत पंकज शर्मा को मिली स्मृति में नई पहचान

Senior Journalist: रायपुर के पंकज गार्डन में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 04:00 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Senior Journalist: रायपुर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में देश और प्रदेश को कई मूर्धन्य पत्रकार दिए हैं, इन्हीं में से एक नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा का है। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से पंकज गार्डन, खो-खो पारा में उनकी प्रतिमा का अनावरण उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी तथा अखंड ब्राह्मण समाज से ज्ञानेश शर्मा सहित पत्रकारिता, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पंकज शर्मा के जीवन पर विशेष फिल्म

समारोह के दौरान स्वर्गीय पंकज शर्मा के जीवन और उनकी पत्रकारिता यात्रा पर आधारित करीब एक घंटे की विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से उनके पत्रकारिता जीवन, देश-विदेश में किए गए कार्यों, उनकी लेखन शैली, संवाद क्षमता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया। डॉक्यूमेंट्री ने उपस्थित लोगों को पंकज शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व से भावनात्मक रूप से जोड़ा।

पंकज शर्मा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए

पंकज शर्मा पत्रकारिता की एक पूरी पीढ़ी के प्रेरणास्रोत 

उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि स्व. पंकज शर्मा ने पत्रकारिता को केवल पेशे के रूप में नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और मिशन के रूप में जिया। उन्होंने सीमित जीवनकाल में अपनी प्रतिभा और लेखनी से ऐसी पहचान बनाई, जो आज भी पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणा है। शर्मा ने कहा कि पंकज शर्मा की स्मृति को स्थायी रूप देना केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि रायपुर की पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा का सम्मान है।

रायपुर की पत्रकारिता को राष्ट्रीय पहचान दी

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंकज शर्मा रायपुर की उस पत्रकारिता परंपरा के प्रतिनिधि थे, जिसने अपनी प्रतिभा और लेखनी के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि पंकज शर्मा ने पत्रकारिता में जिस ऊंचाई को हासिल किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है, उनकी स्मृति में प्रतिमा का अनावरण आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
विधायक सुनील सोनी और विधायक मोतीलाल साहू ने भी स्वर्गीय पंकज शर्मा को याद करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित किया, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी ने पंकज शर्मा की पत्रकारिता शैली, उनके लेखन और उस दौर की पत्रकारिता में उनके प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला।

संस्थानों और सम्मान की पहल का प्रस्ताव

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने स्वर्गीय पंकज शर्मा की स्मृति को और व्यापक स्वरूप देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने पंकज उद्यान का नाम विस्तारित कर “पत्रकार पंकज शर्मा उद्यान” करने, खो-खो पारा स्थित स्कूल का नाम “पत्रकार पंकज शर्मा” के नाम पर करने, तथा युवा पत्रकार राज्य अलंकरण की शुरुआत स्वर्गीय पंकज शर्मा के नाम से किए जाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने पत्रकारिता विश्वविद्यालय की किसी प्रमुख बिल्डिंग का नाम भी “पंकज शर्मा” के नाम पर किए जाने का सुझाव दिया। मंच पर मौजूद सभी अतिथियों ने इन प्रस्तावों का समर्थन किया और पंकज शर्मा की स्मृति को संस्थागत रूप से संरक्षित करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।

पंकज शर्मा की स्मृति को नमन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय पंकज शर्मा को याद किया। उन्होंने कहा कि शर्मा ने कम उम्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा दी। देश-विदेश में अपने काम से उन्होंने भारतीय पत्रकारिता का गौरव बढ़ाया।”
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें