Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kidnapping Case: स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण, ग्रामीणों की घेराबंदी से बची जान Raigarh Murder: शराब पीकर घर लौटा बेटा, पिता ने जताई नाराजगी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Bhilai News: खिलाड़ियों के 13 मोबाइल पार, स्कूटी की डिक्की से एक साथ गायब हुए फोन CG News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करने गया 14 वर्षीय किशोर, नदी में डूबने से मौत Kidnapping Case: स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण, ग्रामीणों की घेराबंदी से बची जान Raigarh Murder: शराब पीकर घर लौटा बेटा, पिता ने जताई नाराजगी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Bhilai News: खिलाड़ियों के 13 मोबाइल पार, स्कूटी की डिक्की से एक साथ गायब हुए फोन CG News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करने गया 14 वर्षीय किशोर, नदी में डूबने से मौत
W 𝕏 f
होम › धर्म › Sharadiya Navratri 2026: चण्डी मंदिर में 11 अक्टू…
Bagbahara Chandi Mata (Image Source: Keertiman Media)
Bagbahara Chandi Mata (Image Source: Keertiman Media)
धर्म

Sharadiya Navratri 2026: चण्डी मंदिर में 11 अक्टूबर से सजेगी भक्ति संगीत की महफ़िल, जुटेंगे नामचीन कलाकार

Sharadiya Navratri 2026: बागबाहरा के श्री चण्डी माता मंदिर में 11 से 18 अक्टूबर तक आठ दिवसीय भक्ति संगीतमय कार्यक्रम होगा। इसमें भजन, जसगीत, रामधुनी और सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 10 Oct 2026, 03:09 PM · अपडेट: 17 Nov 2026, 07:31 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Sharadiya Navratri 2026: आदिशक्ति माँ दुर्गा की उपासना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि इस बार बागबाहरा के प्रसिद्ध श्री चण्डी माता मंदिर परिसर में बेहद खास और भक्तिमय अंदाज़ में मनाया जा रहा है। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आठ दिवसीय भव्य भक्ति संगीतमय कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया है, जो 11 अक्टूबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर तक चलेगा।

इस दौरान देश और प्रदेश के नामचीन भजन मंडलों और सांस्कृतिक टोलियों द्वारा माता की महिमा का बखान किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में अध्यात्म और लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

दिनों के हिसाब से जानिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा:

  • 11 अक्टूबर: उद्घाटन दिवस पर खरियार रोड की प्रसिद्ध 'रामधुन भजन ग्रुप' अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांधेगी।

  • 12 अक्टूबर: स्थानीय 'ताल म्यूजिकल ग्रुप, बागबाहरा' भक्ति गीतों की लयबद्ध प्रस्तुति देगा।

  • 13 अक्टूबर: राजधानी रायपुर की बहुचर्चित 'महामाया जस मण्डल' माता के पारंपरिक जसगीत पेश करेगी।

  • 14 अक्टूबर: 'पूजा के फूल रामधुनी मण्डली' द्वारा भव्य संगीतमय झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

  • 15 अक्टूबर: धमतरी (आमदी) से आ रही 'जय मां सरस्वती रामधुनी मण्डली' अपनी कलात्मक झांकी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेगी।

  • 16 अक्टूबर: 'जय मां शीतला रामधुनी मण्डली' (परसटी लाटा बोड) की संगीतमय झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

  • 17 अक्टूबर: पड़ोसी राज्य ओडिशा के आमानारा से आ रही 'श्री पुष्पांजलि नृत्य मण्डली' द्वारा भक्ति नृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुति होगी।

  • 18 अक्टूबर: उत्सव के अंतिम दिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम की महाआरती के ठीक बाद शुरू होंगे।

दोपहर से गुंजायमान रहेंगे माता के जसगीत

आयोजन समिति ने बताया कि अंतिम दिन को छोड़कर बाकी सभी दिन दोपहर से लेकर संध्या आरती के समय तक मंदिर प्रांगण में सतत धार्मिक अनुष्ठान चलेंगे। इसमें माता सेवा, जसगीत, प्रवचन और कथा-कीर्तन का क्रम जारी रहेगा, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय बना रहेगा।

मंदिर समिति ने बागबाहरा सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सभी माता भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी के दर्शन करें और इन धार्मिक कार्यक्रमों का पुण्य लाभ उठाएं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें