Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया CG Crime News: मुंगेली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन लगाकर की दरिंदगी Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया CG Crime News: मुंगेली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन लगाकर की दरिंदगी Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › राज्यसभा में तीखी बहस : खरगे का रिजिजू पर पलटवार,…
राज्यसभा में बोलते मल्लिकार्जुन खरगे
राज्यसभा में बोलते मल्लिकार्जुन खरगे
राष्ट्रीय Featured

राज्यसभा में तीखी बहस : खरगे का रिजिजू पर पलटवार, बोले-मुझे संसदीय नियम न सिखाएं

राज्यसभा में गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि उन्हें संसदीय नियमों की जानकारी किसी से लेने की जरूरत नहीं है। खरगे ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 06 Aug 2026, 03:05 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:01 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
संसद के उच्च सदन राज्यसभा में गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिली। बात तब बढ़ गई जब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की एक टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भड़क गए। खरगे ने तल्ख तेवर अपनाते हुए साफ कहा कि रिजिजू उन्हें संसदीय परंपराएं और नियम न समझाएं, क्योंकि वे खुद नियमों से भली-भांति परिचित हैं। सदन के भीतर माहौल उस वक्त गर्मा गया जब रिजिजू के बयानों का जवाब देने के लिए खरगे खड़े हुए। 

मेरे बोलने का क्रम मेरा अधिकार 

खरगे ने कहा, "क्या अब मुझे रिजिजू से नियम-कायदे सीखने की जरूरत है? नियम मैं भी अच्छी तरह जानता हूं। जब आप लोग सभापति के चैंबर में जाते हैं, तब भी नियमों की ही बात करते हैं।" उन्होंने आगे सवाल दागा कि अगर वे सदन में अपनी बात पढ़कर नहीं रखेंगे तो क्या करेंगे? "क्या मैं वह पढूं जो आपकी तरफ से मुझे लिखकर दिया जाएगा? मैं क्या बोलूं, कब बोलूं और कैसे बोलूं—यह पूरी तरह मेरा अधिकार है।" हाल ही में संसद पहुंचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर रिजिजू की टिप्पणी का भी खरगे ने करारा जवाब दिया। 

गृह मंत्री को सदन में आकर देना चाहिए बयान 

रिजिजू ने कहा था कि नए सदस्यों को पहले संसदीय नियमों को ढंग से पढ़ना चाहिए। इस पर खरगे ने पवन खेड़ा का पक्ष लेते हुए उन्हें पढ़ा-लिखा और समझदार नेता बताया। उन्होंने सरकार पर विपक्ष के सांसदों का अनादर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तापक्ष इस मुगालते में न रहे कि सारा ज्ञान सिर्फ उन्हीं के पास है। राज्यसभा में मचे इस घमासान के बीच खरगे ने मांग रखी कि संबंधित गृह मंत्री को खुद सदन में आकर बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश और जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दे उठा रहा है, लेकिन सरकार जवाब देने के बजाय भागने की फिराक में रहती है। 

अरूण जेटली के बयान का जिक्र 

खरगे ने कहा, "मंत्री जी आएं और अपनी बात रखें, उसके बाद हम पूरी बहस के लिए तैयार हैं।" अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए खरगे ने राज्यसभा के नियमों का हवाला दिया और कहा कि बिना पूर्व सूचना दिए किसी भी सदस्य पर आपराधिक या मानहानिकारक आरोप नहीं लगाए जा सकते। इसी दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली के एक चर्चित बयान का भी जिक्र किया। 

विपक्ष का काम सवाल पूछना 

खरगे ने याद दिलाया कि लोकतंत्र में सदन के भीतर विरोध और व्यवधान पैदा करना भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का ही एक हिस्सा माना गया है। सदन में लगातार होते हंगामे और नारेबाजी के बीच खरगे ने दोहराया कि विपक्ष का काम सवाल पूछना है और सरकार को देश के सामने जवाबदेह होना ही पड़ेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें