Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की कमी बढ़ी, प्राचार्यों को मिल रही संयुक्त संचालक की कुर्सी, उठे सवाल Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की कमी बढ़ी, प्राचार्यों को मिल रही संयुक्त संचालक की कुर्सी, उठे सवाल Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित
W 𝕏 f
होम खेल US Open Tennis: सबालेंका और टियाफो का शानदार प्रद…
Sabalenkas magnificent victory(Image Source: Akashvani)
Sabalenkas magnificent victory(Image Source: Akashvani)
खेल Featured

US Open Tennis: सबालेंका और टियाफो का शानदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल में बनाई जगह

US Open Tennis: एरीना सबालेंका और फ्रांसेस टियाफो ने शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को तीन सेट के रोमांचक मुकाबले में हराया, जबकि टियाफो ने एलेक्स मिशेलसन को पांच सेट की कड़ी टक्कर के बाद मात दी। अब सभी की नजरें बाकी क्वार्टरफाइनल मुकाबलों और सेमीफाइनल की जंग पर हैं।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
09 Sep 2026, 01:02 PM
खेल डेस्क
US Open Tennis:  रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। महिला सिंगल्स में मौजूदा चैंपियन एरीना सबालेंका ने कड़े संघर्ष के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, पुरुष सिंगल्स में अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो ने पांच सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह पक्की की। महिला वर्ग के क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त एरीना सबालेंका का सामना चेक गणराज्य की छठी वरीयता प्राप्त लिंडा नोस्कोवा से हुआ।
मुकाबला शुरुआत से ही बेहद प्रतिस्पर्धी रहा और दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मौकों पर बेहतर नियंत्रण दिखाते हुए सबालेंका ने नोस्कोवा को 7-6, 3-6, 7-6 से हराया। तीन सेट तक चले इस मुकाबले में जीत के साथ उन्होंने लगातार दूसरे खिताब की दिशा में अपना सफर जारी रखा।

टियाफो ने पांच सेट की लड़ाई में हासिल की जीत

पुरुष सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में फ्रांसेस टियाफो और एलेक्स मिशेलसन के बीच ऑल-अमेरिकन मुकाबला देखने को मिला। शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद टियाफो ने शानदार वापसी की और मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया। 11वीं वरीयता प्राप्त टियाफो ने मिशेलसन को 5-7, 3-6, 7-5, 6-3, 7-6 से मात दी। आखिरी सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन टियाफो ने दबाव के क्षणों में धैर्य बनाए रखते हुए जीत हासिल की।

बाकी क्वार्टरफाइनल मुकाबलों पर सबकी नजर

महिला सिंगल्स के अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला का सामना एम्मा नवारो से होगा। वहीं, कोको गॉफ और मिरा एंड्रीवा के बीच भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
इसके अलावा कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना और चीन की छिनवेन झेंग के बीच होने वाले मुकाबले पर भी टेनिस फैंस की नजरें टिकी हैं। पुरुष वर्ग में मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज भी क्वार्टरफाइनल में उतरेंगे। उनका सामना अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा। इस मुकाबले को टूर्नामेंट के सबसे बहुप्रतीक्षित मैचों में शामिल किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें