Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
School Roof Leakage: बारिश में बेहाल सरकारी स्कूल, कहीं कमरों में पानी तो कहीं एक कमरे में कई कक्षाएं Mahasamund Ganja Smuggling: उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा गांजा जब्त Korba News: 10 साल से बदहाल सड़क, कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरी खबर... Mahasamund Crime News: विशेष सर्च अभियान में 47 भगोड़े वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार Mahasamund Road Accident: खतरनाक मोड़ बना ब्लैक स्पॉट, डिवाइडर से टकराया ट्रक Government School Entry Rules: स्कूल ठीक करो अभियान को झटका, अब बिना अनुमति सरकारी स्कूलों में नो एंट्री School Roof Leakage: बारिश में बेहाल सरकारी स्कूल, कहीं कमरों में पानी तो कहीं एक कमरे में कई कक्षाएं Mahasamund Ganja Smuggling: उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा गांजा जब्त Korba News: 10 साल से बदहाल सड़क, कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरी खबर... Mahasamund Crime News: विशेष सर्च अभियान में 47 भगोड़े वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार Mahasamund Road Accident: खतरनाक मोड़ बना ब्लैक स्पॉट, डिवाइडर से टकराया ट्रक Government School Entry Rules: स्कूल ठीक करो अभियान को झटका, अब बिना अनुमति सरकारी स्कूलों में नो एंट्री
W 𝕏 f
होम क्रिकेट Women Asia Cup 2026: मंधाना ने जड़ा शतक और बनाया …
Smriti Mandhana scored a magnificent century(Image Source: Social Media)
Smriti Mandhana scored a magnificent century(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

Women Asia Cup 2026: मंधाना ने जड़ा शतक और बनाया नया रिकॉर्ड, हांगकांग के खिलाफ भारत की शानदार जीत

Women Asia Cup 2026: स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन के खिलाफ 64 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेलकर अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। इस पारी के साथ उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत ने मुकाबला जीतकर ग्रुप ए में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
04 Sep 2026, 11:04 AM
खेल डेस्क
Women Asia Cup 2026: हांगकांग, चीन के खिलाफ भारत की शानदार जीत की सबसे बड़ी नायिका स्मृति मंधाना रहीं। बाएं हाथ की इस सलामी बल्लेबाज ने अपने बल्ले से ऐसा कमाल किया कि एक ही पारी में कई बड़े रिकॉर्ड उनके नाम हो गए। मंधाना ने 64 गेंदों पर 124 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए।
इस शतकीय पारी के साथ मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दूसरा शतक पूरा किया। इतना ही नहीं, वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। मंधाना के नाम अब सभी प्रारूपों को मिलाकर 10,880 अंतरराष्ट्रीय रन हो चुके हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 10,868 रन दर्ज हैं।
मंधाना की 124 रन की पारी उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 18वां शतक रहा। इसके साथ ही उन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग को भी पीछे छोड़ दिया। 2013 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाली मंधाना पिछले कुछ वर्षों में टीम की प्रमुख बल्लेबाज बनकर उभरी हैं। पिछले साल उन्होंने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था। इसके साथ ही वह सभी प्रारूपों में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बनी थीं। मैच के बाद मंधाना ने कहा कि उन्हें अपने बनाए रिकॉर्ड्स की जानकारी तक नहीं थी। उन्होंने अपनी पारी के दौरान धीमी गेंदबाजी का सामना करना चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हांगकांग, चीन की गेंदबाजों ने पावरप्ले में अच्छी अनुशासित गेंदबाजी की और जिस ऊर्जा के साथ उन्होंने खेला, उससे भारतीय टीम को भी सीखने की जरूरत है। मंधाना ने कहा कि वह बल्लेबाजी का आनंद लेती हैं और टीम के लिए योगदान देकर खुश हैं। अपने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर मंधाना ने इसका श्रेय अपने परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता के पीछे कई चीजों का योगदान है और वह अपनी इस उपलब्धि को अपने परिवार को समर्पित करना चाहती हैं।

एशिया कप में मंधाना का धमाका
मंधाना ने संभाला एक छोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 47 गेंदों पर 74 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद रुचिता वेंकटेश ने शेफाली वर्मा को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी ज्यादा देर नहीं चल सकी और मंधाना के अलावा कोई भी बल्लेबाज 11 रन से ज्यादा नहीं बना सकी। मंधाना ने हालांकि एक छोर मजबूती से संभाले रखा और लगातार रन बनाती रहीं। उनकी विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाया हांगकांग

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग, चीन की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। दीप्ति शर्मा ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा नंदनी शर्मा, प्रेमा रावत और श्री चरानी ने 2-2 विकेट हासिल किए। भारत ने इस मुकाबले को जीतकर महिला एशिया कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें