महासमुंद शांति और सुरक्षा की मिसाल माना जाने वाला महासमुंद अब अपराध की चपेट में है। जहां कभी लोग बिना डर-भाय के घूमा करते थे, वहां अब हर रोज नई सनसनी फैल रही है। पिछले हफ्ते की भयानक घटना अभी लोगों के दिमाग से धुंधली भी नहीं हुई थी कि इस बार बागबाहरा रोड, लभरा खुर्द इलाके में एक पुराने सुनसान कुएं ने अपनी डरावनी कहानी बताई। स्थानीय लोगों को तेज सड़न की बदबू आने लगी। जब बदबू असहनीय हो गई तब पुलिस को सूचित किया। महासमुंद की बदलती सूरत ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा, जागरूकता और ठोस कार्रवाई अब अनिवार्य हो गई है।
बदबू ने खोल राज
पुलिस ने कुएं में झाँकते ही देखा कि पानी में एक बोरी तैर रही थी, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव रखा गया था। हत्यारों ने शव को बोरी में बंद किया, रस्सी से बांधा और भारी पत्थर लटकाकर कुएं में फेंका, ताकि यह कभी सामने न आए। लेकिन सड़न की बदबू ने उनका प्लान नाकाम कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने शव बाहर निकाला, लेकिन पहचान करना मुश्किल था। पुलिस पूरे जिले के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट्स खंगाल रही है और डीएनए, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स और CCTV फुटेज की जांच तेज कर दी गई है।
दहशत का माहौल
स्थानीय लोग का कहना है कि “नशे का जाल पूरे इलाके को निगल रहा है।” युवाओं की बिगड़ती आदतें छोटी-छोटी बातों पर हिंसा और अपराध की ओर ले जा रही हैं। बैक-टू-बैक घटनाओं ने जिले में दहशत फैला दी है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अब शाम के समय घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं।
पुलिस और जनता की मांग
महासमुंद पुलिस ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लिया है और दोषियों की पहचान का आश्वासन दिया है। जनता अब सिर्फ वादों से नहीं, ठोस कार्रवाई से संतुष्ट होना चाहती है।
लोगों की मुख्य मांगें हैं:
- नशे के खिलाफ सख्त अभियान
- युवाओं में जागरूकता बढ़ाना
- इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाना
