Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ अवैध डीजल तस्करी का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार, लाखों…
जब्त समान के साथ आरोपी
जब्त समान के साथ आरोपी
छत्तीसगढ़

अवैध डीजल तस्करी का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त

महासमुंद के पिथौरा थाना पुलिस ने ग्राम मेमरा में अवैध रूप से डीजल भंडारण और बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Apr 2026, 05:22 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद के पिथौरा थाना पुलिस ने अवैध डीजल की खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की हैऔर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 150 लीटर डीजल, नाप-तौल का सामान एक आयशर माजदा गाड़ी सहित कुल 6 लाख 16 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मेमरा में एक किराना दुकान/मकान में अवैध रूप से डीजल का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापा मारा।
मौके पर आरोपी निर्मल यादव अपने सहयोगी खेमराज पटेल के साथ बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के डीजल का भंडारण किया हुआ था। जांच में सामने आया कि आयशर माजदा वाहन (CG 23 H 7776) का चालक गिरधर सिन्हा गाड़ियों से डीजल चोरी कर निकालता था। वह इस चोरी के डीजल को अन्य आरोपियों को बेचता था, जिसके बाद वो उसे अवैध रूप से बेचता था।
रिमांड पर भेजा जेल 
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ग्राम मेमरा, थाना पिथौरा निवासी निर्मल यादव (32), ग्राम चिखली, थाना पिथौरा निवासी खेमराज पटेल (20) और फुलकर्रा, जिला गरियाबंद निवासी गिरधर सिन्हा (35) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287, 303(2), 317(2), 3(5) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है। ज्वलनशील पदार्थों को बिना सुरक्षा मानकों के रखने पर भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। महासमुंद पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें