📅 Tuesday, 14 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ ऑनलाइन सट्टा : फोन पे से ऑनलाइन सट्टा का कारोबार …
छत्तीसगढ़

ऑनलाइन सट्टा : फोन पे से ऑनलाइन सट्टा का कारोबार करते धरे गए 6 आरोपी, घोड़ारी में पुलिस की दबिश

पुलिस ने बाबा फैमिली ढाबा, घोड़ारी में ऑनलाइन सट्टा चलाने के आरोप में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

AI फोटो
AI फोटो
कीर्तिमान डेस्क
09 Apr 2026, 03:10 PM
📍 महासमुंद
महासमुंद के बाबा फैमिली ढाबा घोड़ारी में ऑनलाइन सट्टा खेलने और अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक उप निरीक्षक बसंत पाणीग्रही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 08 अप्रैल को छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर दिपेश गोस्वामी, मनीष शर्मा, हितेश साहू, हितेश साहू, नवनीत देवांगन और उज्जवल देवांगन को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 1,40,000 रुपये मूल्य के मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।
स्वीकार किया जुर्म 
जाँच में यह सामने आया कि आरोपी दिपेश गोस्वामी ने ऑनलाइन सट्टा लिंक के माध्यम से हितेश साहू और चंदन साहू समेत कई लोगों से सट्टा खेलवाकर पैसे अपने फोन पे में जमा किए। मनीष शर्मा ने “पावर एक्स” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में अन्य आरोपी और सदस्य ऑनलाइन सट्टा से संबंधित लेनदेन और चैट में सक्रिय रहने की बात स्वीकार की।
लेनदेन के सबूत 
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन की जाँच कर स्क्रीनशॉट और लेनदेन के सबूत को जप्त किया। आरोपियों से वैध सट्टा संबंधित दस्तावेज नहीं मिले। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम, 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना स्थल का नक्शा तैयार किया और गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिवारजनों को भी दी। इस मामले की आगे की जांच जारी है।
मुख्य बिंदु
  • पुलिस ने 8 अप्रैल को छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक बसंत पाणीग्रही के नेतृत्व में की गई।
  • आरोपियों के पास से लगभग ₹1,40,000 मूल्य के मोबाइल फोन जब्त किए गए
— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?