Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ बड़ी सफलता: 10 महीने से फरार अंतरराज्यीय मादक तस्…
फरार आरोपी गिरफ्तार
फरार आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बड़ी सफलता: 10 महीने से फरार अंतरराज्यीय मादक तस्कर अमूल्य बिशोई गिरफ्तार, जानलेवा हादसे का भी आरोपी

महासमुंद पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने 10 महीने से फरार अंतरराज्यीय आरोपी अमूल्य कुमार बिशोई को सुनाबेड़ा (ओडिशा) से गिरफ्तार किया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Apr 2026, 05:06 PM
महासमुंद
महासमुंद पुलिस और साइबर थाना की टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, 10 महीने से फरार चल रहे अंतरराज्यीय आरोपी अमूल्य कुमार बिशोई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी न केवल अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त था, बल्कि उसकी लापरवाही से एक व्यक्ति की जान भी गई थी। थाना खल्लारी में आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(ख) और BNS की धाराओं 281,125(A), 125(B), एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
मामला 22 जुलाई 2025 का है, जब आरोपी अमूल्य बिशोई अपनी कार (क्रमांक OR07Z0093) में भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा था। थाना खल्लारी क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उक्त बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी पुलिस के डर से कार और उसमें रखा 190 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 28, 49, 250 /- रुपये) को छोड़कर मौके से फरार हो गया था। ​
छुपा ली थी पहचान 
थाना खल्लारी में आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(ख) और BNS की धाराओं 281, 125(A), 125(B), एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। ​पिछले 10 महीनों से आरोपी अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था। महासमुंद साइबर थाना की टीम ने तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) और मुखबिरों की सूचना के आधार पर , पुलिस टीम ने तत्काल सुनाबेड़ा (ओडिशा) में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।​
आरोपी को दिनांक 07/04/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में थाना खल्लारी और साइबर थाना  टीम की विशेष भूमिका रही।
गिरफ्तारी
समय: 10 महीने तक फरार रहने के बाद
स्थान: सुनाबेड़ा, ओडिशा
प्रक्रिया: महासमुंद पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी।
दिनांक गिरफ्तारी: 07 अप्रैल 2026
अदालत: आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें