Sunday, 31 May 2026 भारत
W 𝕏 f
होम धर्म महासमुंद में कुम्भकार समाज का वार्षिक अधिवेशन सम्…
कुम्भकार समाज निर्वाचन सम्पन्न
कुम्भकार समाज निर्वाचन सम्पन्न
धर्म

महासमुंद में कुम्भकार समाज का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, नए पदाधिकारियों का निर्वाचन

छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज जिला महासमुंद का वार्षिक अधिवेशन 11 मार्च को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला इकाई का निर्वाचन भी संपन्न कराया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Apr 2026, 03:39 PM
महासमुंद
छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज जिला महासमुंद का वार्षिक अधिवेशन 11 मार्च को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला इकाई का निर्वाचन भी संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब  (विधायक, आरंग एवं कैबिनेट मंत्री, कौशल विकास विभाग, रायपुर) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार चक्रधारी ने की।
विशेष अतिथि के रूप में देवनाथ साहू (मंडल अध्यक्ष, आरंग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों में कृष्ण कुमार भारद्वाज, गणेश राम साहू, संदीप जैन (अध्यक्ष, नगर पालिका आरंग), लीला लच्छन निषाद (जनपद सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 9 आरंग), अंजू शशिकांत बंजारे (सरपंच, ग्राम पंचायत पारागांव), राधेलाल निषाद (उपसरपंच, पारागांव), खुशबू राहुल प्रजापति (सरपंच, राटाकाट) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाज के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों में महामंत्री हेमलाल कौशिक, उपाध्यक्ष आत्माराम प्रजापति, निर्वाचन अधिकारी रतनलाल चक्रधारी, वरिष्ठ सलाहकार कैलाश प्रजापति, बी.पी. चक्रधारी, दौवाराम कुम्भकार, लखनलाल कुम्भकार, प्रवक्ता अखिलेश प्रजापति एवं कार्यालय प्रभारी रूपेश कुमार चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से जिला महासमुंद इकाई के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष: अभयलाल कुम्भकार (बनपचरी)
उपाध्यक्ष: लक्ष्मीनाथ सकरिया (बरोंडा बाजार)
कोषाध्यक्ष: रमेश चक्रधारी (खल्लारी)
सचिव: टुकेश्वर चक्रधारी (बरेकेल कला)
सहसचिव: श्यामरतन चक्रधारी (कुटेला)
प्रांतीय प्रतिनिधि: इतवारी चक्रधारी (पचेड़ा)
कार्यक्रम के अंत में समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार और सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
ग्लैमर
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें