Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगे…
भक्त माता कर्मा की प्रतिमाओं का अनावरण
भक्त माता कर्मा की प्रतिमाओं का अनावरण

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविरों में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली जिले के दौरे के दौरान सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर, गुरु घासीदास बाबा, महाराणा प्रताप और भक्त माता कर्मा की प्रतिमाओं का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और समाज में समानता, सेवा और विकास को बढ़ावा देना है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 May 2026, 11:32 AM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों में शामिल होने के लिए मुंगेली जिले के प्रवास पर पहुंचे। राज्य सरकार द्वारा सुशासन तिहार का आयोजन इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जा सके। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे नगर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुन्नू लाल मोहले, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टोरेट कार्यालय के पास भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान की। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गुरु घासीदास बाबा के संदेश को किया याद

इसके पश्चात मुख्यमंत्री साय ने दाऊपारा स्थित गुरु घासीदास बाबा की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास बाबा ने सत्य, अहिंसा और समानता का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके विचार आज भी लोगों को सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार संतों और महापुरुषों की विरासत को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक उनके आदर्शों को पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गुरु घासीदास बाबा के जयकारों के साथ श्रद्धा व्यक्त की।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को किया नमन

मुख्यमंत्री ने पड़ाव चौक में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने महाराणा प्रताप को भारतीय इतिहास का महान योद्धा बताते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि देश और समाज के प्रति समर्पण की भावना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने महाराणा प्रताप अमर रहें के नारों के साथ उनका सम्मान किया।

भक्त माता कर्मा की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री साय ने रायपुर रोड तिराहा में भक्त माता कर्मा की प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा सेवा, श्रद्धा और समर्पण की प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज को मानव सेवा, परोपकार, भक्ति और संस्कारों की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे महापुरुषों और संतों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

नगर में दिखा उत्साह और गौरव का वातावरण

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान पूरे नगर में श्रद्धा, उत्साह और गौरव का वातावरण बना रहा। मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। स्थानीय नागरिकों और समाज प्रमुखों ने प्रतिमाओं की स्थापना को जिले के लिए गौरवपूर्ण पहल बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में अपने महापुरुषों और संतों के प्रति गहरी आस्था और सम्मान देखने को मिला।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें