"आदिवासी समाज" के लिए 31 परिणाम मिले
रायपुर
Birsa Munda Jayanti: आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, जनजातीय गौरव दिवस का नाम बदलने की मांग, आज CM आवास का होगा घेराव
Birsa Munda Jayanti: छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के नाम को लेकर विवाद सामने आया है। सर्व आदिवासी समाज ने इसे राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की मांग की है। समाज के प्रमुख बीएस रावटे ने 15 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान किया है। इसके अलावा भगवान बिरसा मुंडा को भारत रत्न देने, उनके नाम पर केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने और उलिहातू में आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग भी उठाई गई है।
महासमुंद
Adivasi Samaj: आदिम जाति विकास विभाग का नाम न बदलने की मांग, सर्व आदिवासी समाज ने सरकार से किया आग्रह
Adivasi Samaj: छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश संयुक्त सचिव मनोहर ठाकुर ने आदिम जाति विकास विभाग का नाम यथावत रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग का नाम आदिवासी समाज की अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और भावनात्मक सम्मान से जुड़ा है। ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नाम परिवर्तन के निर्णय पर पुनर्विचार करने और समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा करने का आग्रह किया है।
रायपुर
Uniform Civil Code Chhattisgarh: आदिवासी समाज की परंपराओं को लेकर समिति ने सुने सुझाव, रीति-रिवाज सुरक्षित रखने का दिया भरोसा
Uniform Civil Code Chhattisgarh: समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। रायपुर में हुई परिचर्चा में आदिवासी प्रतिनिधियों ने परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया।
महासमुंद
बागबाहरा में जुटे आदिवासी समाज के पदाधिकारी, विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की बनी रूपरेखा
महासमुंद के बागबाहरा में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। समाजजनों से बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
रायपुर
खत्म हुआ इंतजार : सीएम साय के निर्देश से आदिवासी समाज में दौड़ी खुशी की लहर
बड़ा संदेश इस फैसले को सिर्फ एक पूजा की अनुमति के रूप में नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासियों की मूल संस्कृति जल-जंगल-जमीन की परंपराओं और उनकी धार्मिक आस्था को सहेजने की एक बड़ी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।
महासमुंद
गरमाई राजनीति : आदिवासी समाज को मोहरा न बनाएं-मनराखन ठाकुर
डोंगरीपाली प्रकरण को लेकर सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष मनराखन ठाकुर ने कुछ लोगों पर आदिवासी हितों की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला संयोजक खिरोद पटेल के परिवार पर एक आदिवासी महिला की जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। ठाकुर ने कहा कि आदिवासी समाज किसी राजनीतिक सहारे का मोहताज नहीं है और समाज हर पीड़ित आदिवासी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
कबीरधाम
CG News: 10 गांवों के 61 लोगों की घर वापसी, महिडबरा में हुआ संस्कृति गौरव सम्मेलन
CG News: कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महिडबरा में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन में 10 गांवों के 61 लोगों की घर वापसी का दावा किया गया।
राज्य सरकार
Tribal Culture Chhattisgarh: आदिवासी लोक कला पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख रुपए
Tribal Culture Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव पुरस्कार वर्ष 2026-27 के लिए आदिवासी लोक नर्तक दलों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक दल 25 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, महासमुंद में आवेदन जमा कर सकते हैं।
राज्य सरकार
Bastar Development: सुरक्षा कैंप बने शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा, गांवों तक पहुंच रहीं सरकारी सुविधाएं
Bastar Development: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए करीब 200 सुरक्षा कैंपों को ‘शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा’ के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। पहले चरण में 70 कैंपों को सेवा केंद्रों में बदला जा रहा है।
महासमुंद
Voter Awareness Campaign: मतदाता जागरूकता अभियान में एसडीएम नमिता मारकोले ने किया प्रेरित
Voter Awareness Campaign: बागबाहरा के शासकीय खेल, कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता, नशामुक्ति एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम नमिता मारकोले ने मतदान के महत्व पर जोर दिया, वहीं विशेष अतिथि एवं इलेक्शन इंचार्ज, खल्लारी विधानसभा राजेश कौशिक ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी।
राज्य सरकार
Adivasi Samaj: रायगढ़ में कर्मा पूजा महोत्सव, सीएम साय ने दिया शिक्षा और विकास का संदेश
Adivasi Samaj: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम सारसमाल में आयोजित कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल होकर भगवान करम देव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मांदर बजाया और समाजजनों के साथ पारंपरिक कर्मा नृत्य किया। मुख्यमंत्री ने आदिवासी संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और जनजातीय महापुरुषों के योगदान को समाज की गौरवशाली विरासत बताया।
राजनांदगांव
Panchami Bhet: डोंगरगढ़ में ऐतिहासिक पंचमी भेंट, आस्था के साथ दिखा सामाजिक सौहार्द
Panchami Bhet: डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में ऐतिहासिक पंचमी भेंट इस वर्ष शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बस्तर से पहुंचे 15 आंगादेव और नई डांग के साथ गोंड समाज ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से पूजा-अर्चना की। खैरागढ़ राजपरिवार, मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन के आपसी तालमेल से पुराना विवाद सुलझा और धार्मिक आयोजन में आस्था, परंपरा व सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।