"किसान कल्याण" के लिए 23 परिणाम मिले
किसान कल्याण : जैविक एवं वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा, आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
खरीफ 2026 के लिए कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुसार एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन को बढ़ावा देते हुए रासायनिक उर्वरकों के साथ जैव उर्वरक, जैविक खाद एवं हरी खाद के उपयोग पर जोर दिया गया है।
राज्य सरकार
Khasra Verification: मुख्य सचिव के निर्देश, डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवंबर तक पूरा करें
Khasra Verification: डिजिटल क्रॉप सर्वे का 93.84 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों और कलेक्टरों को शेष सर्वे 10 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फसलों का भौतिक सत्यापन, खसरों की जियो-रेफरेंसिंग और डेटा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 1 नवंबर से आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में किसानों की समस्याओं और फसल संबंधी रिकॉर्ड में त्रुटियों का निराकरण किया जाएगा।
शिक्षा
Durg University News: कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती पर राजभवन की रोक, अगले आदेश तक प्रक्रिया स्थगित
Durg University News: अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया पर राजभवन ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। भर्ती और नियुक्ति में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बीच राज्यपाल सचिवालय ने जांच की प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। इससे पहले कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी उच्चस्तरीय जांच पूरी होने तक भर्ती प्रक्रिया स्थगित रखने के निर्देश दिए थे।
रायपुर
Agriculture Scheme Chhattisgarh: रायपुर में कृषि विकास को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने जारी किए 182 करोड़
Agriculture Scheme Chhattisgarh: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में कृषि विकास को गति देने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषि उन्नति योजना के तहत 181.99 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की है। नई दिल्ली में आयोजित कृषि मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी। इस राशि से राज्य में कृषि ढांचे को मजबूत करने, आधुनिक तकनीकों के विस्तार और किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।
केंद्र सरकार
PM Krishi Sinchai Yojana 2.0: जशपुर में किसान की नई पहल, पशुपालन से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति
PM Krishi Sinchai Yojana 2.0: जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम सन्ना निवासी ओम प्रकाश यादव ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत मिली 56 हजार रुपए की सहायता से उन्नत नस्ल की गाय खरीदी। अब दूध बिक्री से उन्हें 40 हजार रुपए से अधिक की अतिरिक्त आय हो चुकी है। पशुपालन के साथ जैविक खाद के उपयोग से खेती की लागत भी कम हुई है।
राज्य सरकार
Mahasamund News: बलराम जयंती पर एक दिवसीय जिला स्तरीय, किसान दिवस का आयोजन
Mahasamund News: कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में बलराम जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, दलहन-तिलहन उत्पादन और कृषि आधारित आय बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
IGKV Raipur: कृषि कौशल से जुड़ेगा ग्रामीण युवा और किसान, IGKV में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
IGKV Raipur: रायपुर में कृषि कौशल परिषद, भारत के सहयोग से प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत प्रदेश के 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रतिनिधियों को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में तैयार किया जा रहा है। प्रमाणित प्रशिक्षक आगे ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों को मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, जैविक खेती, बीज उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट, कृषि यंत्रीकरण सहित विभिन्न रोजगारपरक क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगे।
केंद्र सरकार
PM Awas Yojana Gramin: सक्ती में 11 सितंबर को होगा बड़ा कार्यक्रम, शिवराज चौहान और CM साय होंगे शामिल
PM Awas Yojana Gramin: सक्ती जिले के ग्राम जेठा में 11 सितंबर 2026 को होने वाले वृहद कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन के साथ कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा।
केंद्र सरकार
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: 100 जिलों में योजना की प्रगति तेज करने पर जोर, शिवराज चौहान ने दिए निर्देश
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत चयनित 100 जिलों में कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और किसानों तक लाभ पहुंचाने पर फोकस किया जा रहा है। अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच जिलों का औसत प्रदर्शन स्कोर 22.54 से बढ़कर 38.85 हुआ। समीक्षा बैठक में सिंचाई, भंडारण, फसल विविधीकरण, कृषि ऋण और जलसंभर परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
राज्य सरकार
Digital Crop Survey: फसल और भूमि का सटीक डेटा जुटाने नारायणपुर में बड़ा अभियान
Digital Crop Survey: नारायणपुर जिले में 17 अगस्त से डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान शुरू किया गया है। 176 गांवों के 55,638 खसरों का मोबाइल ऐप के जरिए सर्वे किया जा रहा है। 160 सर्वेयर, 29 सुपरवाइजर और 21 अधिकारियों की निगरानी में अब तक करीब 8 हजार खसरों का सर्वे पूरा हो चुका है।
राज्य सरकार
Kharif Season: छत्तीसगढ़ में 97% बोनी पूरी, किसानों को 12.07 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित
Kharif Season 2026: छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026 के तहत 47.40 लाख हेक्टेयर में बोनी पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 97 प्रतिशत है। किसानों को अब तक 12.07 लाख मीट्रिक टन खाद और 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए गए हैं। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 7,778.76 करोड़ रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण भी वितरित किया गया है।
रायपुर
खरीफ सीजन 2026 : किसानों को मिली राहत, खरीफ सीजन में खाद-बीज और ऋण वितरण में बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन के साथ खरीफ खेती ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जुलाई तक राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 69 प्रतिशत है। किसानों को अब तक 9.22 लाख मीट्रिक टन खाद और 4.12 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए गए हैं। वहीं किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 6633 करोड़ रुपये से अधिक का कृषि ऋण भी दिया जा चुका है।