"गिरफ्तार आरोपियों" के लिए 179 परिणाम मिले
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
लूट-हत्या केस : 1157 ग्राम चांदी बरामद, गिरफ्तार आरोपियों की संख्या हुई 8
कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में ज्वेलरी कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या और लूटकांड मामले में पुलिस ने झारखंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1157 ग्राम चांदी बरामद की गई है, जिसे मुख्य आरोपियों ने लूट के बाद बेचा था। इस कार्रवाई के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
रायपुर संभाग
Arang Crime News: रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 घंटे में अपहरण का पर्दाफाश, 15 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार
Arang Crime News: आरंग में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण और 15 लाख रूपए की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने 6 घंटे में खुलासा किया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया।
रायपुर
Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Ganja Smuggling: तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 33 किलो 428 ग्राम गांजा और 35 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 17.06 लाख रुपए बताई गई है।
दुर्ग
Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
Cyber Fraud: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में 81 संदिग्ध बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Crime News: कांकेर की लौह खदान में आगजनी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Crime News: कांकेर के लोहत्तर थाना क्षेत्र स्थित पुष्प ब्लॉक लौह खदान में तीन गाड़ियों को आग लगाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
महासमुंद
Mahasamund News: छत्तीसगढ़ में नशीली गोलियों के मामले में, 4 आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund News: जिले के सरायपाली में पुलिस ने 690 नाइट्राजेपाम गोलियां जब्त कर चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,12,200 रूपए है। आरोपियों में शामिल दिनेश सिंह राजपूत इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया।
रायपुर
Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त
cyber crime: रायपुर के सारागांव में जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 3.50 लाख रुपए नकद और 9 वाहन समेत 11.50 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। पूर्व उप सरपंच उमेश साहू फरार है।
जांजगीर-चांपा
Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त
Janjgir Champa News: पंतोरा क्षेत्र स्थित कटरा जंगल में पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 47,500 रूपए नकद, 11 बाइक, एक ब्रेजा कार और 8 मोबाइल फोन जब्त किए गए।
महासमुंद
Ganja Smuggling: 47 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, ओडिशा के खिरोज नायक गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में 47.300 किलोग्राम गांजा जब्ती के मामले में पुलिस ने ओडिशा के एम. रामपुर से 23 वर्षीय खिरोज नायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन की तकनीकी जांच और नेटवर्क की पड़ताल के आधार पर गांजा परिवहन करने वालों, खेप मंगाने वाले और कथित मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई गई। मामले में कुल 59.51 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
रायपुर
Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार
Raipur Drug News: खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने सैलून पर छापेमारी कर 14.73 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त की है। मामले में दो महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 1.47 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
महासमुंद
Gambling Raid: नदी किनारे चल रहा था खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस की छापामार कार्रवाई में 3 गिरफ्तार
Gambling Raid: महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंसुला में खुड़खुड़िया जुए के अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। छह बाइक समेत 1,35,100 रुपये का सामान जब्त किया गया।
दुर्ग
Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में
Cyber Fraud: दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाते, ATM, पासबुक और SIM उपलब्ध कराने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 2 से 15 हजार रुपए के कमीशन के लालच में खाते दिए थे।