"दमकल वाहन" के लिए 13 परिणाम मिले
दुर्ग
Fire News: 28 दमकल वाहनों से बुझाई गई फैक्ट्री की आग, पांच घंटे बाद पाया काबू
Fire News: जिले के बड़े पुरदा स्थित फाइनेस्ट एग्रो इंटरप्राइजेस की प्लाईवुड फैक्ट्री में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए 28 दमकल वाहनों और करीब 1.28 लाख लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया। पांच से छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
बालोद
Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Truck Fire: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में NH-30 पर पुरूर थाना क्षेत्र में चलते 14 चक्का ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। नारायणपुर से रायपुर जा रहा ट्रक कच्चा लोहा लेकर जा रहा था। आग लगते ही चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
रायपुर संभाग
Fire Safety Issues: नगर की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, ढाई महीने से बंद पड़ी इकलौती फायर ब्रिगेड
Fire Safety Issues: गोबरा नवापारा नगर पालिका की इकलौती फायर ब्रिगेड पिछले ढाई महीने से खराब पड़ी है। जरूरी पार्ट्स नहीं मिलने के कारण मरम्मत में देरी हो रही है।
बिलासपुर
Fire Incident: दीपावली की रात तिफरा के आरा मिल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Fire Incident: बिलासपुर के तिफरा स्थित सुभाष आरा मिल में दीपावली की रात भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों की लकड़ियां और सामान जलकर राख हो गए। दमकलकर्मियों ने सुबह तक आग पर काबू पाया। जनहानि नहीं हुई।
कोरबा
Bike Fire in Korba: गैरेज में किक मारते ही बाइक में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम
Bike Fire in Korba: कोरबा के मुड़ापार पेट्रोल पंप मोड़ के पास गैरेज में रिपेयरिंग के दौरान बाइक में अचानक आग लग गई। किक मारते ही चिंगारी उठी और देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गई।
राष्ट्रीय
Dhar car fire: चलती कार में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी ने समय रहते कूदकर बचाई जान
Dhar car fire:: इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चला रहे पुलिसकर्मी ने समय रहते जलने की गंध महसूस कर वाहन रोक दिया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दमकल और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
बिलासपुर
Alliance Air Flight: बिलासपुर से दिल्ली जा रही अलायंस एयर फ्लाइट के इंजन में खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग से बची 54 यात्रियों की जान
Alliance Air Flight: बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए नई दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट में मेरठ के पास तकनीकी खराबी आ गई। विमान के एक इंजन में समस्या आने के बाद पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। करीब 2:15 बजे विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। फ्लाइट में सवार 54 यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। मामले की जांच के लिए डीजीसीए ने आदेश जारी किए हैं।
बिलासपुर संभाग
भीषण आग : मिठाई दुकान में आग का तांडव होटल जलकर खाक, स्थायी फायर ब्रिगेड की मांग तेज
तखतपुर के प्रसिद्ध श्री गणेश कॉफी एंड स्वीट्स में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में होटल का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और तखतपुर में स्थायी दमकल व्यवस्था की मांग उठाई।
रायपुर
रायपुर में भड़की आग : बॉम्बे मार्केट के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण अग्निकांड, मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित Central Bank of India के जोनल कार्यालय में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घना धुआं पूरे परिसर में फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
रायपुर संभाग
भीषण अग्नितांडव : मिवान स्टील प्लांट में लगी आग से 10 KM दूर तक छाया काला धुआं
रायपुर के मंदिर हसौद औद्योगिक क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। दमकल विभाग ने लगभग 5 घंटे के रेस्क्यू और फायर फाइटिंग ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया।
छत्तीसगढ़
आग… आग… ! 66 घंटे तक बागबाहरा में सुलगती रही दहशत, रूपेश के एक फैसले ने टाल दी तबाही
आप सबको पता है कि 20 अप्रैल को बागबाहरा में तेंदूपत्ता से भरे एक ट्रक में आग लग गई और उससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहा। दहशत का यह साया 66 घंटे तक बना रहा, लेकिन यह और खौफनाक हो जाता यदि रूपेश शर्मा ने अपनी सूझ का परिचय न दिया होता। रूपेश की त्वरित सूझबूझ ने इस घटना को बड़े हादसे में बदलने से रोक दिया।
छत्तीसगढ़
हादसा : तेंदूपत्ते से भरी मेटाडोर बिजली तार से टकराई, लगी आग, पूरी गाड़ी जलकर राख
बागबाहरा के वार्ड क्रमांक 7, अग्रसेन भगवान गली में बिजली तार से टकराने के कारण तेंदूपत्ता से भरी मेटाडोर में भीषण आग लग गई। मेटाडोर में लगभग 200 बोरे तेंदूपत्ता थे, जिससे आग तेजी से फैलकर पूरी गाड़ी जल गई। आग कल शाम से लेकर अगले दिन दोपहर तक पूरी तरह नहीं बुझ सकी और अंदर से सुलगती रही। नगर पालिका का दमकल वाहन ही मौके पर मौजूद रहा, जिससे आग पर काबू पाने में कठिनाई हुई।