"मां दंतेश्वरी" के लिए 29 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
Droupadi Murmu: राष्ट्रपति ने मां दंतेश्वरी के मंदिर में की पूजा-अर्चना, बस्तर की खुशहाली की कामना
Droupadi Murmu: राष्ट्रपति ने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के आगमन को बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
रायपुर
Droupadi Murmu: बस्तर दशहरा में शामिल होने आज जगदलपुर पहुँचेंगी राष्ट्रपति, माँ दंतेश्वरी मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना
Droupadi Murmu: राष्ट्रपति आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के आयोजनों में शामिल होंगी। वे माँ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
जगदलपुर (बस्तर)
Bastar Dussehra: मां दंतेश्वरी की पावन डोली जगदलपुर के लिए रवाना, फूल रथ परिक्रमा के दौरान पहिया टूटने से उपजा तनाव
Bastar Dussehra: दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी की पावन डोली और छत्र को जगदलपुर के लिए रवाना किया गया। इस बीच, फूल रथ का पहिया और ढांचे की लकड़ी टूटने के बाद जेसीबी से रथ खींचने की कोशिश पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने विरोध जताया। सीरहासार चौक पर विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।
जगदलपुर (बस्तर)
Jagdalpur News: भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया मांगें पूरी करने का भरोसा
Jagdalpur News: जगदलपुर में किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रदर्शन किया। मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने हुए इस आंदोलन के बाद कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों और किसान संघ के पदाधिकारियों के बीच करीब पांच घंटे तक बैठक चली।
राज्य सरकार
CG Cleanliness Award: छत्तीसगढ़ के 3 और मध्यप्रदेश के 9 शहरों को मिला स्वच्छता पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
CG Cleanliness Award: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान मिला। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा समेत MP के 9 शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। वहीं, लिगेसी वेस्ट का निपटारा पूरा नहीं होने के कारण भोपाल इस बार पुरस्कार की दौड़ से बाहर रहा।
धर्म
History of Bastar Dussehra: न रावण दहन, न रामलीला, फिर 75 दिनों तक क्यों मनता है यह पर्व, जानिए 600 साल पुरानी परंपरा का रहस्य
History of Bastar Dussehra: छत्तीसगढ़ का बस्तर दशहरा लगभग 75 दिनों तक चलने वाला अनूठा पर्व है, जो मां दंतेश्वरी की आराधना को समर्पित है। देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां रावण दहन और रामलीला की परंपरा नहीं है। विशाल लकड़ी का रथ, जोगी की नौ दिवसीय साधना और सदियों पुरानी आदिवासी परंपराएं इस उत्सव को खास बनाती हैं।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बस्तर दशहरा में हुईं शामिल, जनजातीय संस्कृति की सराहना की
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जगदलपुर में आयोजित विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने बस्तर की जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और मुरिया दरबार की लोकतांत्रिक परंपरा की सराहना की। राष्ट्रपति ने जनजातीय युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर देने और प्रकृति संरक्षण पर जोर दिया।
रायपुर
Chhattisgarh News: बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की एंट्री, मुरिया दरबार विवाद पर CM साय का बयान
Chhattisgarh News: मुरिया दरबार के नाम को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रशासन ने पंपलेट में ‘आम दरबार’ की जगह फिर से ‘मुरिया दरबार’ नाम दर्ज किया है। इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दशहरा में शामिल होने का कार्यक्रम है।
रायपुर
Bharatmala Project Chhattisgarh: जशपुर से रायपुर का सफर अब होगा बेहद आसान, बदलेगी तस्वीर, घटेगा यात्रा का समय
Bharatmala Project Chhattisgarh: जशपुर जिले में भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण से कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। करीब 707 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित कॉरिडोर में लगभग 104 किलोमीटर हिस्सा जशपुर जिले से गुजरने की बात कही गई है। परियोजना पूरी होने पर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और झारखंड तक आवागमन आसान हो सकता है। इससे व्यापार, कृषि, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
जगदलपुर (बस्तर)
Jagdalpur News: बस्तर दशहरा में निभाई गई ‘भीतर रैनी’ की रस्म, आधी रात को कुम्हड़ाकोट ले जाया गया विशाल रथ
Jagdalpur News: बस्तर दशहरा पर्व की करीब 600 साल पुरानी परंपरा ‘भीतर रैनी’ बुधवार देर रात निभाई गई। इस दौरान आठ पहियों वाले विशाल विजय रथ को परंपरा के अनुसार कुम्हड़ाकोट के जंगल ले जाया गया। गुरुवार को बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव नवाखानी की रस्म निभाएंगे, जिसके बाद रथ को वापस मां दंतेश्वरी मंदिर लाया जाएगा।
जगदलपुर (बस्तर)
Bastar Dussehra Accident: मातम में बदली बस्तर दशहरा की खुशियां, रथ परिक्रमा के दौरान पहिए की चपेट में आया एक ग्रामीण
Bastar Dussehra Accident: भीतर रैनी की रस्म से पहले दर्दनाक हादसा हुआ। आठ चक्कों वाले विजय रथ के पहिए की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद रथ रोक दिया गया। मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
रायपुर
Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit: रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्मारक सिक्का करेंगी जारी, बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी शामिल
Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर में वे पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी और युवा कार्यक्रम में शामिल होंगी। 23 अक्टूबर को जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुरिया दरबार में शिरकत करेंगी। दोनों शहरों में सुरक्षा और आयोजन की तैयारियां की गई हैं।