"वायु प्रदूषण" के लिए 15 परिणाम मिले
सेहत
वायु प्रदूषण : बना साइलेंट किलर, बच्चों के फेफड़ों पर सबसे ज्यादा असर
देश में बढ़ते वायु प्रदूषण और PM2.5 के ऊंचे स्तर के कारण अस्थमा (Asthma) और COPD जैसी फेफड़ों की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। अब सिर्फ धूम्रपान करने वाले ही नहीं, बल्कि बच्चे और नॉन-स्मोकर्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जहरीले प्रदूषण कण फेफड़ों में गहराई तक पहुंचकर सांस संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा कर रहे हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में यह बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन सकता है।
राष्ट्रीय
Air Pollution: जहरीली हवा की मार, पंजाब के बठिंडा में AQI 1300 के पार, देश के इन 10 शहरों में सांस लेना हुआ मुहाल
Air Pollution: उत्तर भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने की खबर है। उपलब्ध रिपोर्ट में बठिंडा का AQI 1379 और दिल्ली-NCR का औसत AQI 560 बताया गया है। जानिए देश के 10 प्रदूषित शहरों की सूची।
तकनीक
Air Purifier Technology: आखिर कैसे काम करता है एयर प्यूरीफायर? जानिए Pre-Filter से HEPA Filter तक हवा साफ करने की पूरी प्रक्रिया
Air Purifier Technology: सर्दियों में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा-सा डिवाइस कमरे की हवा को कैसे साफ करता है? जानिए Pre-Filter, HEPA Filter, Activated Carbon और UV-C तकनीक कैसे धूल, PM 2.5, धुआं, बदबू और अन्य प्रदूषकों को कम करने में मदद करती हैं।
रायपुर
Raipur Air Pollution: हवा में घुला जहर, पिछले तीन दिनों से बढ़ा प्रदूषण, भाठागांव में AQI पहुंचा 135
Raipur Air Pollution: दिवाली के बाद भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वायु प्रदूषण से पूरी तरह राहत नहीं मिली है। 10 नवंबर को शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 96 दर्ज किया गया, जबकि भाठागांव इलाके में यह बढ़कर 135 तक पहुंच गया। एम्स परिसर में भी AQI 98 रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में अपेक्षाकृत कम प्रदूषण दर्ज होने से राहत की खबर सामने आई है। वाहनों का धुआं, धूल और आतिशबाजी के असर को शहर में प्रदूषण बढ़ने की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
राष्ट्रीय
Delhi Air Pollution: राजधानी में सांस लेना हुआ मुहाल, कई इलाकों में AQI 450 के पार, गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा की सेहत
Delhi Air Pollution: दीपावली से पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। रविवार सुबह पंजाबी बाग में AQI 450 दर्ज किया गया, जबकि आरके पुरम, IIT दिल्ली और द्वारका समेत कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार रहा। GRAP-3 लागू होने के बावजूद प्रदूषण से राहत नहीं मिली है।
रायपुर
Diwali Pollution: दिवाली पर रायपुर की हवा हो सकती है जहरीली, AQI बढ़ने का खतरा
Diwali Pollution: दिवाली के दौरान रायपुर में वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। फिलहाल शहर का AQI 54 से 78 के बीच है, लेकिन पिछले वर्षों में त्योहार के दौरान प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा था। पटाखों का धुआं, वाहनों से निकलने वाला उत्सर्जन और धूल हवा की गुणवत्ता प्रभावित कर सकते हैं।
राष्ट्रीय
Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले ही सांसों पर संकट, AQI पहुंचा 350 के करीब, दमघोंटू हुई हवा
Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार को राजधानी का औसत AQI करीब 350 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। अक्षरधाम, इंडिया गेट और जनपथ समेत कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रहा। बढ़ते प्रदूषण के बीच बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
सेहत
Health Tips: प्रदूषण के मौसम में ऑफिस और कॉलेज जाने वाले रहें सावधान, इन टिप्स को न करें नजरअंदाज
Health Tips: बढ़ते वायु प्रदूषण और खराब AQI के बीच ऑफिस या कॉलेज जाने वाले लोगों के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। N95 मास्क पहनना, घर के अंदर की हवा साफ रखना, संतुलित आहार लेना और प्रदूषण ज्यादा होने पर खुले में एक्सरसाइज से बचना कुछ जरूरी सावधानियां हैं।
रायपुर
Chhattisgarh Electric Buses: 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, 11 अक्टूबर को होगा समझौता
Chhattisgarh Electric Buses: रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और कोरबा में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 240 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। 11 अक्टूबर को चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के साथ कंसेशन एग्रीमेंट साइन होगा। योजना के तहत रायपुर को 100, भिलाई और कोरबा को 50-50 तथा बिलासपुर को 40 बसें मिलेंगी। इन बसों में सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल पेमेंट और लाइव ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं होंगी।
रायपुर
कचरे से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा : हरित ऊर्जा का नया मॉडल, 8 नगर निगमों में लगेंगे CBG प्लांट
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा और बेहतर कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए आठ नगर निगम क्षेत्रों में CBG प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। इन प्लांटों में जैविक कचरे, पराली और पशु अपशिष्ट से कंप्रेस्ड बायोगैस तैयार की जाएगी। इससे किसानों को अतिरिक्त आय, रोजगार के अवसर और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
जुर्माना : पर्यावरण को नुकसान पड़ा भारी, हसदेव ताप विद्युत गृह प्रबंधन पर 27.60 लाख का दंड
कोरबा के हसदेव ताप विद्युत गृह (पूर्व) के ऐश डाइक में दरार आने से राखयुक्त पानी आसपास के क्षेत्रों और जल स्रोतों में फैल गया, जिससे गंभीर जल प्रदूषण की स्थिति उत्पन्न हुई। मामले की जांच के बाद छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सीएसपीजीसीएल पर 27.60 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई है। मंडल ने इसे पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक कार्रवाई बताया है।
सेहत
कैंसर : लगातार खांसी और सांस फूलना हो सकता है लंग कैंसर का संकेत
लंग कैंसर दुनिया के सबसे घातक कैंसरों में से एक है, जिसकी पहचान अक्सर देर से होती है। लगातार खांसी, खून आना, सांस फूलना, वजन घटना, कमजोरी और सीने में दर्द इसके प्रमुख लक्षण हैं। धूम्रपान, वायु प्रदूषण और कुछ आनुवंशिक कारण इसके जोखिम को बढ़ाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर जांच, जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस गंभीर बीमारी से बचाव और सफल उपचार संभव है।