"सुरक्षा बलों" के लिए 148 परिणाम मिले
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Bastar News: कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प
Bastar News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का डम्प बरामद किया। मौके से भरमार बंदूक, IED मैकेनिज्म, गन पाउडर और दो डेटोनेटर मिले। BDS टीम ने विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
बीजापुर
Bijapur News: सुरक्षा बलों ने माओवादियों की साजिश पर फेरा पानी, 136 बीजीएल सेल समेत भारी सामग्री जब्त
Bijapur News: बीजापुर के पामेड़ और गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के तीन डंप बरामद किए। कार्रवाई में 136 बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई।
बीजापुर
Bijapur News: करकेली-बेदरे मार्ग पर टला बड़ा हादसा, सुरक्षा बलों ने सूझबूझ से बरामद किया 5 किलो का टिफिन IED
Bijapur News: करकेली-बेदरे मार्ग पर सुरक्षा बलों ने करीब 5 किलो का प्रेशर स्विच आधारित टिफिन IED बरामद किया। BDDS ने मौके पर नियंत्रित विस्फोट के जरिए इसे नष्ट कर दिया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
बीजापुर
Bijapur Maoist Surrender: बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, छह माओवादियों ने किया सरेंडर
Bijapur Maoist Surrender: बीजापुर में छह सक्रिय माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस के अनुसार, इन सभी पर कुल 35 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में चार वरिष्ठ कैडर और दो पार्टी सदस्य शामिल हैं।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
सुरक्षा बलों में शोक : नक्सलियों के खिलाफ जंग में जवानों के गुरु रहे ब्रिगेडियर पोनवार का निधन
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के लिए जवानों को गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग देने वाले ब्रिगेडियर बसंत कुमार पोनवार का निधन हो गया। कांकेर स्थित जंगल वारफेयर कॉलेज के लंबे समय तक प्रमुख रहे ब्रिगेडियर पोनवार ने हजारों जवानों को जंगल युद्ध और नक्सल ऑपरेशन की रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया। वर्ष 2005 में कॉलेज की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत किया।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
जंगल में छिपा नक्सली डंप मिला : आईईडी-पाइप बम समेत हथियार बरामद, सुरक्षा बलों का अभियान जारी
छत्तीसगढ़ के कांकेर और दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। कांकेर में आईईडी, पाइप बम, बीजीएल लॉन्चर और कारतूस बरामद किए गए, जबकि दंतेवाड़ा में जमीन में दबाकर रखा गया नक्सली डंप मिला है।
गरियाबंद
बड़ा वार : दड़ईपानी जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, IED बमों को सुरक्षा बलों ने किया नष्ट
गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के दड़ईपानी जंगल में संयुक्त सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया विस्फोटक डंप बरामद किया। कार्रवाई में कुकर और टिफिन IED, गन पाउडर, जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर, BGL राउंड समेत बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही IED बमों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
बीजापुर
सर्च ऑपरेशन : माओवादियों की रणनीति पर फिर पानी, सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला में सुरक्षा बलों ने एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया। थाना गंगालूर क्षेत्र के डोडीतुमनार (पटेलपारा) की पहाड़ियों में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जमीन के नीचे छिपाकर बनाए गए एक गुप्त बंकर का पता लगाया और उसे ध्वस्त कर दिया। इस बंकर से भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए, जिससे यह संकेत मिलता है कि माओवादी इसका उपयोग हथियार बनाने या मरम्मत के लिए कर रहे थे। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस सहायता केंद्र पीडिया और थाना गंगालूर की टीम ने कठिन जंगल और पहाड़ी इलाके में लगातार सर्चिंग की।
जगदलपुर (बस्तर)
Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सुकमा में तैनात CRPF की एक बटालियन को हटाकर मणिपुर भेजने का फैसला लिया गया है। माओवादी गतिविधियों में कमी के बाद सुरक्षा बलों की तैनाती में बदलाव किया जा रहा है। अब यह बटालियन जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने में अहम भूमिका निभाएगी।
रायपुर
Raipur News: अजय चंद्राकर का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस को अब कांग्रेस बचाओ अभियान चलाना चाहिए
Raipur News: भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान पर निशाना साधते हुए इसे ‘कांग्रेस बचाओ’ अभियान बताया। उन्होंने सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे, जनजातीय गौरव दिवस और बस्तर से सीआरपीएफ बटालियन की वापसी को लेकर भी कांग्रेस पर तंज कसा।
रक्षा
Sea Vigil 2026: देश की पूरी तटरेखा पर शुरू, नौसेना के साथ मछुआरे भी बने सुरक्षा कवच
Sea Vigil 2026: भारतीय नौसेना की अगुवाई में Sea Vigil-26 का पांचवां संस्करण 11 से 19 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस नौ दिवसीय अभ्यास में देश की समुद्री सीमाओं, तटीय सुरक्षा और विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल की जांच होगी। इसमें नौसेना, कोस्ट गार्ड, पुलिस और मछुआरे भी भाग ले रहे हैं।
विदेश
Pakistan Balochistan Attack: दहला मिलिट्री कैंप, मस्तुंग में आत्मघाती हमले के बाद भीषण गोलीबारी, 18 सैनिकों की मौत का दावा
Pakistan Balochistan Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में एक मिलिट्री कैंप पर आत्मघाती हमला हुआ। प्रतिबंधित संगठन BLA ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए 18 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। वहीं, पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में तीन हमलावर मारे गए। धमाके में दो नागरिकों की मौत और 16 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। 48 घंटे के भीतर पाकिस्तान में यह दूसरा बड़ा हमला है।