"खुलासा" के लिए 993 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
खुलासा : जगदलपुर में महिलाओं का सीरियल झपटमार गिरफ्तार, 9 वारदात कबूलीं
जगदलपुर में लगातार झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 19 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कोतवाली और बोधघाट थाना क्षेत्र में कुल 9 झपटमारी की वारदातें कबूल की हैं। उसके कब्जे से करीब 2.5 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कोरबा
ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश : राज ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
कोरबा के कटघोरा स्थित राज ज्वेलर्स में हुई लूट की कोशिश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी पहले जेल में साथ रह चुके थे और वहीं उन्होंने लूट की साजिश रची थी।
रायगढ़
खुलासा : चोरी के बाद घूमने निकले आरोपी, सड़क हादसे ने पहुंचाया पुलिस तक
रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में दो नाबालिग समेत चार आरोपियों की पहचान हुई है। पुलिस ने दो अपचारी बालकों से चोरी की नकदी बरामद कर उन्हें किशोर न्याय बोर्ड में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया।
राष्ट्रीय
दिल्ली और पंजाब से 6 संदिग्ध गिरफ्तार, आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश की राजधानी और पंजाब में बड़ा प्रहार किया है। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाते हुए छह संदिग्ध आतंकियों को दबोचा है। इस कार्रवाई ने सुरक्षा तंत्र को अलर्ट मोड पर ला दिया है।
रायपुर
खुलासा : एक तांत्रिक ने भाई की मौत का राज बताने के नाम पर डॉक्टर से ठगे 40 लाख रूपये
रायपुर में एक तांत्रिक के खिलाफ करोड़ों की नहीं, बल्कि लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने एक डॉक्टर को उसके भाई की संदिग्ध मौत का रहस्य बताने का भरोसा दिलाकर भारी रकम ली। रायपुर में तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ डॉक्टर से करीब 40 लाख रुपये और XUV वाहन ठगने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी ने कथित तौर पर पूजा-पाठ और तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर पैसे लिए थे।
रायगढ़
खुलासा : GRP के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, बैग से मिले 8.160 किलो मादक पदार्थ
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 8.160 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा लेकर जा रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।
रक्षा
बड़ा ख़ुलासा : ISI की नई साज़िश TTH, गैंगस्टर्स के सहारे भारत में प्रॉक्सी वॉर की तैयारी
सुरक्षा एजेंसियों की जांच में दावा किया गया है कि पाकिस्तान कथित तौर पर 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' (TTH) के नाम से भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर की रणनीति पर काम कर रहा है। जांच में ग्राफिटी, सोशल मीडिया नेटवर्क, स्थानीय अपराधियों और ड्रोन के जरिए हथियार व फंडिंग से जुड़े इनपुट सामने आए हैं।
रायगढ़
लूटकांड का खुलासा : तीन दिन पहले जेल से निकला आरोपी फिर गिरफ्तार
रायगढ़ में जेल से रिहा होने के महज तीन दिन बाद एक बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर देर रात घर लौट रहे एक सेल्समैन से 15,200 रुपये लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पहचान परेड के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का आरोप, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कृषि विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में किसानों को डीएपी खाद के नाम पर कथित रूप से जैव उर्वरक बेचने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। मामले में चार लोगों के खिलाफ सरसीवा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। कृषि विभाग ने किसानों से केवल अधिकृत विक्रेताओं से खाद खरीदने और किसी भी संदिग्ध बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है।
महासमुंद
बड़ी सफलता : 4.5 करोड़ की गांजा खेप का खुलासा, ओडिशा से दबोचा गया मुख्य सप्लायर
करीब ढाई महीने पहले महासमुंद में 912.760 किलो गांजा की 4.5 करोड़ रुपये की खेप जब्त होने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के मुख्य सप्लायर मिश्रो नायक को ओडिशा के कंधमाल जिले से गिरफ्तार किया है। तकनीकी जांच और मोबाइल डेटा विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने पूरे सिंडिकेट का खुलासा करते हुए सप्लायर, रिसीवर, बिचौलियों और वाहन चालक तक पहुंच बनाई।
बिलासपुर
भ्रष्टाचार का खेल : पूर्व संपदा अधिकारी का बड़ा खुलासा, पूर्व महापौर पर 1.15 करोड़ रुपए लेने का आरोप
नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। तत्कालीन संपदा अधिकारी राजेश देवांगन ने पूर्व महापौर रामशरण यादव पर 1.15 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई है, जबकि लेन-देन से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
धमतरी
खुलासा : मजदूरी को लेकर बढ़ा विवाद, पांच मजदूरों ने मिलकर की मालिक की हत्या आरोपी गिरफ्तार
धमतरी जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां मजदूरी बढ़ाने को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने आखिरकार खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि नाबालिग समेत पांच मजदूरों ने अपने ही मालिक की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।