"क्रिकेट" के लिए 251 परिणाम मिले
रायपुर
पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी कर्मचारी संघ का अधिवेशन, लंबित मांगों पर हुआ मंथन
छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ का वार्षिक अधिवेशन रायपुर में आयोजित हुआ। इसमें वेतन विसंगति दूर करने, तकनीकी समस्याओं के समाधान और विभागीय सुधारों पर चर्चा की गई। संघ ने ‘एक राष्ट्र, एक विधान, एक वेतनमान’ का संकल्प लेते हुए उप पंजीयकों के वेतनमान में सुधार की मांग उठाई। अधिवेशन में वीरेंद्र कुमार श्रीवास को दोबारा प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया।
क्रिकेट
लॉर्ड्स में रोहित-विराट की जोड़ी रचेगी इतिहास, बनेगा भारत का बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले निर्णायक वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी इतिहास रच सकती है। दोनों खिलाड़ी साथ में 400 इंटरनेशनल मैच पूरे कर भारत की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी बन जाएंगे।
क्रिकेट
BCCI का बड़ा फैसला : जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे टी20 दौरे के लिए अलग कोचिंग व्यवस्था की है। गौतम गंभीर इंग्लैंड में ही रहेंगे, जबकि वीवीएस लक्ष्मण कार्यवाहक हेड कोच के रूप में युवा टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। 23 जुलाई से हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
क्रिकेट
विवाद : World Cup 2027 के फॉर्मेट पर खिलाड़ियों ने उठाए बड़े सवाल
आईसीसी के 2027 पुरुष वनडे विश्व कप के नए फॉर्मेट का एसोसिएट देशों ने कड़ा विरोध किया है। नीदरलैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल समेत कई खिलाड़ियों का कहना है कि यह बदलाव छोटे देशों के लिए विश्व कप तक पहुंचने के अवसर कम करेगा और क्रिकेट के वैश्विक विकास को प्रभावित करेगा।
क्रिकेट
हार के बाद मंथन : टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर सवाल, पुजारा ने बताया कहां हो रही है चूक
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया की बल्लेबाजी और घरेलू पिचों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने BCCI से ऐसी पिचें तैयार करने की अपील की है, जहां गेंदबाजों को भी मदद मिले और बल्लेबाजों को मुश्किल परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिल सके। पुजारा ने आईपीएल की सपाट पिचों और लगातार बन रहे बड़े स्कोर पर भी चिंता जताई है।
क्रिकेट
भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे : पहली जीत के बाद बुलंद हौसलों के साथ उतरेगा भारत, दूसरे वनडे में इंग्लैंड से होगी टक्कर
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ में खेला जाएगा। पहले मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है। मैच में गिल की फिटनेस, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के शानदार प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।
बिलासपुर
खूनी विवाद : थूक की छींट से शुरू हुआ विवाद पहुंचा चाकूबाजी तक, छात्र गंभीर
बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में थूकने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने 15 वर्षीय छात्र को घेरकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
क्रिकेट
भारत-इंग्लैंड 5वां T20 : जीत जरूरी, वरना हाथ से जाएगी नंबर-1 पोजीशन
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती होगी। सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम अब जीत के साथ सम्मान बचाने उतरेगी। वहीं, हार मिलने पर इंग्लैंड टी20 रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़कर नंबर-1 टीम बन सकता है।
क्रिकेट
महिला टेस्ट की शुरुआत : ऐतिहासिक लॉर्ड्स में उतरेगी भारतीय महिला टीम, पहली बार होगा टेस्ट मुकाबला
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें इस ऐतिहासिक मुकाबले में आमने-सामने होंगी। 142 साल पुराने इस मैदान पर महिला क्रिकेट का यह पहला टेस्ट मैच होगा, जबकि दोनों टीमों के बीच अब तक भारत का पलड़ा भारी रहा है।
क्रिकेट
ट्रेंट ब्रिज में नजर आए धोनी : फैंस ने किया जोरदार अभिवादन, इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से हराया
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 45वां जन्मदिन इंग्लैंड के नॉटिंघम स्थित ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले को देखकर मनाया। स्टेडियम में धोनी की तस्वीर बड़ी स्क्रीन पर आते ही फैंस ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के स्टाफ से भी मुलाकात की।
क्रिकेट
बदला कप्तान : 3 साल बाद बाबर आजम की कप्तानी में वापसी, पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शान मसूद को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाकर बाबर आजम को दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है। जुलाई के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बाबर टीम की अगुवाई करेंगे। कप्तानी में यह बदलाव शान मसूद के खराब प्रदर्शन के बाद किया गया है।
दुर्ग
प्रॉपर्टी डीलर पर हमला : बेसबॉल बैट से गिराया, फिर चाकू-कटर से किए वार, प्रखर चंद्राकर पर गंभीर आरोप
भिलाई में प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर जानलेवा हमला करने के मामले में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने बेसबॉल बैट, चाकू और कटर से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।