"गिरफ्तार आरोपियों" के लिए 179 परिणाम मिले
कबीरधाम
पुलिस का बड़ा एक्शन : खैरबनाखुर्द में जुआ फड़ पर छापा, 10 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
कबीरधाम जिले के ग्राम खैरबनाखुर्द में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर छापा मारकर 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर बोड़ला और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। सभी आरोपियों पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर
खुलासा : 35 लाख से अधिक का ईंधन, टैंकर और नकदी जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के पेट्रोल-डीजल की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 35.45 लाख रुपये मूल्य का पेट्रोल-डीजल, डीजल से भरा टैंकर, नकदी और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इस अवैध ईंधन नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
जगदलपुर (बस्तर)
कार्रवाई : 51 किलो गांजा बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भानपुरी और नगरनार थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 51 किलो 335 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कुल कीमत 25 लाख 66 हजार 750 रुपए आंकी गई है।
धमतरी
पुलिस का बड़ा एक्शन : 44 किलो गांजा, कार और नकदी समेत 15 लाख की जब्ती
धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेचका थाना क्षेत्र में 44 किलोग्राम गांजा के साथ गुजरात के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
महासमुंद
बड़ा वार : 62.85 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर सलाखों के पीछे
महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने रेहटीखोल चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कटहल की खेप के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 125.700 किलोग्राम गांजा को जब्त किया। इस मामले में प्रयागराज निवासी दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
बलौदाबाज़ार
खुलासा : केशडबरी के सोलर प्लांट में चोरी करने वाले चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
ग्राम केशडबरी स्थित सोलर पावर प्लांट में 4.5 लाख रुपये की केबल वायर चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक आरोपी को मौके पर पकड़ा गया था। आरोपियों ने चोरी की गई केबल से तांबा निकालकर कबाड़ी को बेचने और रकम आपस में बांटने की बात कबूल की है।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : उरला में पुलिस की ने महिला समेत दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार!
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत उरला के पारधी पारा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ACCU और उरला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कोरबा
सेंधमारी का अंत : 10 हजारी इनामी मास्टरमाइंड नवीन कश्यप समेत 3 दबोचे, अब तक 12 पहुंचे जेल
कोरबा जिले की दीपका पुलिस ने खदान क्षेत्रों में सक्रिय डीजल चोरी के बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके मास्टरमाइंड और 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी नवीन कश्यप समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक इस मामले में कुल 12 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
दुर्ग
खुलासा : क्रेटा कार के सीक्रेट चेंबर से 14.5 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस और एसीसीयू-क्राइम टीम ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान एक क्रेटा कार से 14.5 किलो गांजा बरामद किया। तस्करों ने गांजे को कार के चारों दरवाजों में बनाए गए सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था। पुलिस ने ओडिशा और दुर्ग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 17.77 लाख रुपये का गांजा, कार, नकदी और मोबाइल जब्त किए हैं।
कबीरधाम
हत्याकांड : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने पति-देवर संग मिलकर युवक की हत्या
कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव में खेत से बंद बोरी में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि मृतक 23 वर्षीय कोमल वर्मा का मंदाकिनी वर्मा से अवैध संबंध था, जिसके चलते वह उसे आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
पुलिस का शिकंजा : घने जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर 8 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के भड़सेना जंगल में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर अंबागढ़ चौकी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा, जहां से 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से 1.13 लाख रुपये नकद, 8 मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल और ताश सहित कुल 3.47 लाख रुपये का मशरूका जब्त हुआ।
बिलासपुर
पुलिस का बड़ा छापा : ऑपरेशन प्रहार में तीन गिरफ्तार, 1 लाख से अधिक का सामान जब्त
बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र में नदी किनारे चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से नकदी, ताश पत्ती, तीन मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित एक लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।