"गिरावट" के लिए 207 परिणाम मिले
रायपुर
छत्तीसगढ़ में मानसून की धुआंधार बैटिंग : विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, जानें अपने शहर का हाल
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत सिस्टम के चलते प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। IMD ने अगले दो-तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। जलभराव वाले इलाकों में प्रशासन अलर्ट है और कुछ क्षेत्रों में सुरक्षा के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
रायपुर
मानसून की करवट : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें पिछले साल के मुकाबले इस बार क्या हैं हालात
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के असर से अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 से 20 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
बिलासपुर
हादसा : बिलासपुर-उरगा रोड पर लापरवाही का खामियाजा, अधूरे पुल से गिरकर कार के उड़े परखच्चे
बिलासपुर-उरगा नव निर्माणाधीन सड़क पर ढेंका के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। अरपा नदी पर बन रहे अधूरे पुल से एक कार करीब 30 फीट नीचे जा गिरी, जिसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
रायपुर
मानसून सक्रिय : बारिश की कमी होगी दूर! छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से तेज होगा मानसून, कई क्षेत्रों में बरसात का अनुमान
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों और बस्तर के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अगले पांच दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
रायपुर
मौसम अपडेट : मानसून लो गियर में, छत्तीसगढ़ में 15% कम बारिश, बारिश के लिए इंतजार
छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां फिलहाल धीमी बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, जबकि 48 से 72 घंटों में कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
फिल्में
Box Office Clash : Alpha की रफ्तार नहीं थमी, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म Alpha ने रिलीज के सातवें दिन 2.60 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले सप्ताह के अंत तक फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 79.21 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
फिल्में
Box Office Clash : वेलकम टू द जंगल की रफ्तार, 10वें दिन भी की शानदार कमाई
Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखे हुए है। रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने करीब 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल घरेलू कलेक्शन 114 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
राष्ट्रीय
किसानों के लिए खुशखबरी : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नहीं रुकेगी खाद की सप्लाई, 15 जहाज सुरक्षित भारत की ओर
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य से उर्वरक और कच्चा माल लेकर 15 मालवाहक जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं। सरकार का कहना है कि इससे किसानों को खाद की उपलब्धता प्रभावित नहीं होगी और घरेलू उत्पादन भी सामान्य गति से जारी रहेगा।
राष्ट्रीय
Indian Passport Ranking : भारतीय पासपोर्ट को लगा झटका, जानिए किस नंबर पर पहुंचा पासपोर्ट
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की ताजा रिपोर्ट ने भारतीय यात्रियों के लिए चिंता बढ़ा दी है। इस साल की रैंकिंग में भारत एक बार फिर फिसल गया है और 125वें स्थान पर आ गया है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने सुधार की ओर कदम बढ़ाए थे, लेकिन इस बार रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली है। इस इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट धारक अब दुनिया के केवल 26 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
रायपुर
मानसून : सावन की दस्तक के साथ बदला मौसम, पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू
छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून के चलते मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेशभर में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। रायपुर, महासमुंद, बस्तर, बिलासपुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
अर्थव्यवस्था
बड़ी राहत के संकेत : क्या वाकई सस्ते होने वाले हैं पेट्रोल-डीजल? जानिए केंद्रीय मंत्री का पूरा बयान
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत के संकेत दिए हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का फायदा जल्द भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंच सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।
राष्ट्रीय
मानसून का कमबैक : बारिश ने दी गर्मी से राहत, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने राज्य के 40 से अधिक शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, खंडवा, बालाघाट सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।