"दुर्ग जिले" के लिए 204 परिणाम मिले
दुर्ग
खुलासा : 6 म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, 30 खातों की जांच जारी
दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 6 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अपने बैंक खातों, एटीएम और सिम कार्ड को साइबर ठगों को इस्तेमाल करने देते थे, जिनके जरिए ठगी के लाखों रुपये का लेन-देन किया जाता था।
दुर्ग
वारदात : जामुल में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान चाकूबाजी हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहले स्कूटी जलाने की घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा था और शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से विवाद और उग्र हो गया।
बिलासपुर
खुलासा : व्यापारी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग दुर्ग से पकड़ा गया
बिलासपुर में व्यापारी को धन दोगुना कर रातों-रात अमीर बनाने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को अयोध्या का पंडित बताकर लोगों को फंसाता था। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर उसकी पहचान कर कार्रवाई की।
बिलासपुर
खेल : बुजुर्ग व्यापारी को अमीर बनाने का झांसा देकर ₹2.50 लाख उड़ाए
पुलिस की कार्रवाई: पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर तारबाहर थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्धों के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) का बारीकी से विश्लेषण किया। इस तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया।
दुर्ग
भीषण आग : बीच सड़क पर सुलग उठी कार, सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी, बाल-बाल बचे तीन लोग
मुख्य घटना: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बायपास रोड पर एक चलती कार में अचानक भयानक आग लग गई। देखते ही देखते कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से आग की लपटों और काले धुएं की चपेट में आ गया, जिससे हाईवे पर हड़कंप मच गया।
दुर्ग
दो आग हादसे : दुर्ग में दहला देने वाली घटनाएं कार जलकर खाक, ट्रेन की बोगी में लगी आग
दुर्ग जिले में 48 घंटे के भीतर आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। पहली घटना में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के पास खड़ी एक कार में स्टार्ट करते ही स्पार्किंग होने से आग लग गई, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। दूसरी घटना में रसमड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोयले से लदी मालगाड़ी की बोगी में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
दुर्ग
हादसा : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, वाहन में लगी आग
दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-53 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मृतक की पहचान धमतरी निवासी आर.के. चक्रधारी के रूप में हुई है, जो अपनी मां को छोड़कर लौट रहा था।
दुर्ग
सनसनी : भिलाई में पति-पत्नी मृत, धमधा में युवक का पेड़ पर लटका शव मिला
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना भिलाई के वैशाली नगर क्षेत्र की है, जहां पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए। पत्नी का शव एक कमरे में और पति का शव दूसरे कमरे में फंदे से लटका मिला। दूसरी घटना धमधा क्षेत्र की है, जहां 23 वर्षीय युवक सुरेश साहू का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। वह सुबह घर से हैदराबाद जाने की बात कहकर निकला था।
दुर्ग
बड़ा एक्शन : सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और अड्डेबाजी के खिलाफ चला विशेष अभियान
दुर्ग जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने व्यापक विशेष अभियान चलाया। जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में की गई सघन जांच एवं निगरानी के दौरान कुल 90 प्रकरण दर्ज किए गए। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी और शांति व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
दुर्ग
हादसा : पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, हाथ में मिली कोल्ड ड्रिंक बोतल
दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक आयुष मार्कंडेय की 50 फीट गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार शाम घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह SDRF टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर उसका शव बरामद किया।
दुर्ग
खुलासा : कमीशन और क्रेडिट स्कोर के लालच में फंसे छात्र, 40 लाख की ठगी
दुर्ग जिले में सिबिल स्कोर सुधारने और कमीशन कमाने का लालच देकर 40 से अधिक छात्रों से करीब 35 से 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रों के नाम पर टीवी, फ्रिज और एसी जैसे महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराए और शुरुआती किस्तें भरकर भरोसा जीत लिया।
दुर्ग
चिट्टा तस्करी : निर्माणाधीन स्कूल के पास बेच रही थी हेरोइन, पुलिस ने महिला को दबोचा
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ 25 वर्षीय राजविंदर कौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपए मूल्य की हेरोइन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस अब पूरे नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।