"पैसा" के लिए 139 परिणाम मिले
कोरबा
सीबीआई की कार्रवाई : एसईसीएल कुसमुंडा में पीएफ के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
सीबीआई ने रविवार को एसईसीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में कार्यरत क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह एक खदान कर्मी से पीएफ का पैसा निकालने के बदले कई बार परेशान करने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर खदान कर्मी ने सीबीआई को शिकायत दी, जिसके बाद टीम ने जांच कर जाल बिछाया।
कारोबार
ITAT का फैसला : नोटबंदी के दौरान बैंक में नकद जमा पर किसान को आयकर विभाग से मिली बड़ी राहत,
गुजरात के एक किसान ने नोटबंदी (2016) के दौरान अपने बैंक खातों में 11.5 लाख रुपये जमा किए थे। आयकर विभाग ने इसमें से 6.8 लाख रुपये को बिना स्रोत वाली आय मानकर टैक्स और जुर्माना लगा दिया। किसान ने कहा कि यह पैसा उनकी कृषि आय, पुरानी बचत और बैंक से निकाली गई राशि का मिश्रण है, और इसके समर्थन में दस्तावेज भी पेश किए।
संपादकीय
डॉ. नीरज गजेंद्र : सूर्यवंशम से शादी में जरूर आना तक त्याग, सफलता और बदलते रिश्ते की कहानी
गोंडा की एक सच्ची घटना इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मजदूर पति ने अपनी पत्नी को एएनएम बनाने के लिए मजदूरी की, मवेशी और फसल तक बेच दी, लेकिन नौकरी लगने के बाद पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया। यह घटना बदलते रिश्तों और समाज की सोच पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। लेख में इस घटना की तुलना “सूर्यवंशम” और “शादी में जरूर आना” जैसी फिल्मों से करते हुए बताया गया है कि सफलता के बाद रिश्तों में सम्मान और संवेदनशीलता बची रहना कितना जरूरी है।
देश
गोंडा मामला : मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही बोली अब साथ नहीं रहूंगी
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और त्याग को लेकर नई बहस छेड़ दी है। एक मजदूर पति ने मवेशी बेचकर, खेत की फसल गिरवी रखकर और बाहर मजदूरी करके पत्नी को एएनएम का कोर्स करवाया। लेकिन नौकरी लगने के बाद अब पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। पीड़ित पति का आरोप है कि ससुराल पक्ष अलग रहने और 10 लाख रुपये देने का दबाव बना रहा है। न्याय की मांग को लेकर वह अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
राजनांदगांव
आस्था से खिलवाड़ : प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के आयोजन के नाम पर 21 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। भोलेनाथ सेवा समिति ने हालेकोसा निवासी दिनेश साहू पर आरोप लगाया है कि उसने कथा आयोजन के लिए दो किश्तों में रकम ली और बाद में गलत तारीख दे दी। बाद में पता चला कि उन्हीं तारीखों में प्रदीप मिश्रा का कार्यक्रम रांची में पहले से तय था। समिति ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दिनेश साहू ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि भुगतान समय पर नहीं मिलने से कार्यक्रम रद्द हुआ।
रायपुर
महतारी वंदन योजना : मिहलाओं को 27वीं किस्त सीधे उनके खातों में
छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके तहत राज्य की 68 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में कुल 642 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में सुशासन तिहार के दौरान इस किस्त का शुभारंभ किया। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। लाभार्थी महिलाएं एसएमएस अलर्ट, आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए अपने भुगतान की स्थिति चेक कर सकती हैं। साथ ही सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया है, जिसकी प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी, ताकि भविष्य में सहायता राशि बिना किसी बाधा के मिलती रहे।
राशिफल
07 मई का राशिफल : वृषभ-कन्या को स्थिरता और मिथुन-धनु वालों को मिलेगा नया अवसर
आज का राशिफल मिलाजुला लेकिन अधिकतर सकारात्मक रहेगा। मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के लिए दिन लाभदायक है। वृषभ, कन्या को स्थिरता मिलेगी। मिथुन और धनु को नए अवसर मिल सकते हैं। कर्क और मकर को सावधानी रखनी होगी। तुला, कुंभ के लिए सामान्य दिन रहेगा, जबकि मीन राशि को पारिवारिक सुख और शांति मिलेगी।
कारोबार
शेयर बाजार में कोहराम : पश्चिम एशिया के युद्ध संकट से सहमा दलाल स्ट्रीट, रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर
श्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के तनाव और अस्थिर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 252 अंक गिरकर 77,017 पर और निफ्टी 86 अंक गिरकर 24,032 के स्तर पर आ गया।डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 95.28 के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर (All-time Low) पर पहुँच गया है। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही, जिसमें ICICI बैंक, टेक महिंद्रा और मारुति प्रमुख रहे। हालांकि, ऑटो और FMCG सेक्टर में कुछ सुधार देखा गया।
कारोबार
ई-रुपया : जेब में नकद का डिजिटल रूप, जानिए कैसे बदलेगा आपका लेन-देन
ई-रुपया, भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी डिजिटल करेंसी है, जो नकद की तरह सुरक्षित और आसान लेन-देन का विकल्प देती है। बिना इंटरनेट भी ट्रांजैक्शन संभव हो सकता है। इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान को तेज, सस्ता और अधिक भरोसेमंद बनाना है।
छत्तीसगढ़
मेगा ऑपरेशन : शराब और भारतमाला घोटाले में 17 ठिकानों पर दबिश, करोड़ों का सोना और कैश बरामद
फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल (श्रीराम ज्वेलर्स के मालिक) के ठिकानों से 17 किलो सोना, हीरे के हार और भारी नकदी जब्त की गई है। विकास अग्रवाल, अनवर ढेबर के सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य है और 4 साल से फरार है। भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के अमर इंफ्रा सहित अन्य फर्मों के रिकॉर्ड खंगाले गए। वहीं भिलाई में कारोबारी गोविंद मंडल के ठिकानों पर भी जांच हुई।
छत्तीसगढ़
जागरूकता : समर कैंप में साइबर सुरक्षा पर एसडीपीओ अजीत ओगरे ने छात्रों को दी अहम सीख
पिथौरा के प्रतिभा विद्यालय में आयोजित समर कैंप में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें एसडीपीओ अजीत ओगरे ने छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और एटीएम ठगी से बचने के उपाय बताए। साइबर ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर भी जानकारी दी गई और अंत में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़
भारतमाला प्रोजेक्ट : जमीन मुआवजा घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर छापेमारी
ईडी ने भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित 500 करोड़ रुपये के जमीन मुआवजा घोटाले में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच में आरोप है कि रायपुर–विशाखापत्तनम कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान कुछ अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत से कृषि जमीनों को पुरानी तारीखों में गैर-कृषि दिखाकर ज्यादा मुआवजा लिया गया। साथ ही, जमीनों को छोटे टुकड़ों में बांटकर फर्जी तरीके से भुगतान लेने के भी आरोप हैं।