"ED" के लिए 4860 परिणाम मिले
गरियाबंद
CG News: गरियाबंद में 18 साल पुराना रपटा पुल हुआ जर्जर, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा
CG News:गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़-सातधार मार्ग पर लगातार बारिश के चलते प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना पुराना रपटा पुल क्षतिग्रस्त होकर ढह गया है। करीब 18 साल पुराने इस पुल के टूटने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रायपुर संभाग
Arang Development News: पारागांव को मिली 70 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात, बनेगा सामुदायिक भवन और सीसी रोड
Arang Development News: ग्राम पारागांव में 70 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इसमें 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन और 20 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। राशि स्वीकृत होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इन विकास कार्यों से गांव में सामाजिक कार्यक्रमों और आवागमन की सुविधाओं का विस्तार होगा।
ग्लैमर
Bollywood News: यामी गौतम का ब्लैक एंड गोल्डन साड़ी लुक छाया, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जीता सबका दिल
Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अपनी शानदार मौजूदगी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। गुजरात में आयोजित इस अवॉर्ड समारोह में यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इस खास मौके पर यामी अपने पति आदित्य धर के साथ पहुंचीं और उनका पारंपरिक अंदाज हर किसी को पसंद आया।
महासमुंद
Bagbahara News: बागबाहरा में भालू की दहशत, भानपुर में नगर पालिका से मंदिर और गणेश पंडाल तक पहुंचा
Bagbahara News: नगर पालिका परिसर से निकलकर भानपुर बस्ती में पहुंचा भालू मंगलवार शाम शीतला मंदिर, तुरियानंद आश्रम के शिव मंदिर और गणेश पंडाल में दिखाई दिया। शिव मंदिर में भालू ने दरवाजे का टीन हटाकर अंदर प्रवेश किया और गर्भगृह के ताले को खींचने का प्रयास किया। बाद में गणेश पंडाल में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे बैठ गया। बुधवार सुबह भी भालू बस्ती में दिखाई दिया और बाद में लोदन नाला की ओर चला गया। लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है।
ओटीटी
Hanuman Ansh OTT Release: 100 करोड़ की डील पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी, जानें कब आएगी फिल्म
Hanuman Ansh OTT Release:आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। अब फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी।
लाइफ स्टाइल
Tea Making Tips: पहले दूध डालें या पानी? जानें स्वादिष्ट चाय का सीक्रेट
Tea Making Tips:भारत में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। सुबह की थकान हो या काम के बीच थोड़ा ब्रेक चाहिए हो, चाय का एक प्याला तुरंत ताजगी का एहसास करा देता है। लेकिन कई बार घर पर बनाई गई चाय में वह स्वाद नहीं आता, जो सड़क किनारे मिलने वाली टपरी या ढाबे की चाय में मिलता है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Surguja Police Training: पुलिस को मिलेगी आधुनिक जांच की ट्रेनिंग, डिजिटल साक्ष्य और नए कानूनों पर फोकस
Surguja Police Training: सरगुजा रेंज में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष रिफ्रेशर कोर्स शुरू किया गया है। प्रशिक्षण में भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), डिजिटल जांच, ई-साक्ष्य और साइबर अपराध से जुड़े विषयों की जानकारी दी जा रही है।
राज्य सरकार
Dhan Kharidi Kendra: छत्तीसगढ़ में अब सैटेलाइट से होगी धान के रकबे की निगरानी, खरीदी व्यवस्था होगी और पारदर्शी
Dhan Kharidi Kendra: छत्तीसगढ़ सरकार ने धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक आकलन करने के लिए तकनीक आधारित नई पहल शुरू की है। खाद्य विभाग और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के बीच हुए समझौते के तहत सैटेलाइट मैपिंग, GIS डेटा और डिजिटल क्रॉप सर्वे की मदद से धान के वास्तविक रकबे की पहचान की जाएगी। इससे धान उपार्जन व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
जगदलपुर (बस्तर)
Desi Katta Case: शहर में हथियार लेकर घूम रहा युवक पकड़ा गया, पुलिस ने जब्त किया देसी कट्टा
Desi Katta Case: जगदलपुर के लालबाग मैदान के पास देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर लोगों को डराने वाले युवक अजय राजपूत को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Agriculture: गाय पालन और सब्जी बाड़ी से बदली निधि तिवारी की जिंदगी, अब सालाना कमाई ढाई लाख रुपए
Chhattisgarh Agriculture: पेण्ड्रा विकासखंड की निधि तिवारी ने स्व सहायता समूह से जुड़कर पशुपालन और सब्जी बाड़ी को अपनी आजीविका का आधार बनाया। 10 हजार रुपये की सहायता से शुरू हुआ उनका सफर आज सालाना करीब ढाई लाख रुपये की आय तक पहुंच गया है। गाय पालन और टमाटर सहित मौसमी सब्जियों की खेती से वे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।
फिल्में
Film Industry News: विवेक ओबेरॉय की गोद ली बेटी सेहरा ने जीती कैंसर की जंग, अब नेपाली फिल्म में करेंगी डेब्यू
Film Industry News: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय अपनी फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। विवेक के अपने दो बायोलॉजिकल बच्चे हैं, लेकिन इसके अलावा उन्होंने कई कैंसर पीड़ित बच्चों की जिम्मेदारी भी उठाई है। वह इन बच्चों के इलाज, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए लगातार मदद कर रहे हैं।
राज्य सरकार
Bihan Mission Success: ग्रामीण महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, 13.96 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी
Bihan Mission Success: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत संचालित लखपति महिला पहल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2023-26 के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय 7.82 लाख महिलाओं के लक्ष्य के मुकाबले प्रदेश में अब तक 13.96 लाख ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। यह उपलब्धि निर्धारित लक्ष्य का 179 प्रतिशत है।