ताज़ा खबरें
10280 समाचार
रायपुर
Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ
Raipur Threat Case: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने शोएब ढेबर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जांच में जांजगीर के एक युवक के जरिए धमकी भरे कॉल किए जाने और होटल के वाई-फाई से इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल सबूत और पैसों के लेन-देन की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
रायपुर संभाग
Seva Sankalp Abhiyaan: रक्तदान महादान का संदेश लेकर आगे आईं, मंदिरहसौद की शिक्षिकाएं
Seva Sankalp Abhiyaan: मंदिरहसौद संकुल की शिक्षिकाओं ने रायपुर में आयोजित रक्तदान महाकुंभ में रक्तदान किया। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
रायपुर संभाग
Seva Sankalp Abhiyan: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वास्थ्य को लेकर, जागरूकता कार्यक्रम
Seva Sankalp Abhiyan: आरंग क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में वृक्षारोपण, पोषण प्रदर्शनी और स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता जैसे आयोजन हुए। इस दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
रायगढ़
Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत
Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम नंदेली में देर रात मकान ढहने से महिला रोहिणी महंत की मौत हो गई, जबकि उसका पति और 13 वर्षीय बेटा घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
धमतरी
Dhamtari News: चंगाई सभा को लेकर हंगामा, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
Dhamtari News: टिकरापारा क्षेत्र में आयोजित चंगाई सभा को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। हिंदू जागरण मंच समेत कुछ संगठनों ने सभा का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
राष्ट्रीय
Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर
Chandrapal Singh Lodhi Accident: बुलंदशहर के डिबाई से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार को गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। लखनऊ से लौटते समय उनकी फॉर्च्यूनर कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर और बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में विधायक, उनके गनर और ड्राइवर घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।
राज्य सरकार
Narayanpur Flood: माड़ीन नदी में बढ़ा जलस्तर, बाढ़ में फंसे ग्रामीण को प्रशासन ने सुरक्षित निकाला
Narayanpur Flood: नारायणपुर जिले में भारी बारिश के चलते माड़ीन नदी उफान पर आ गई। तारागांव में नदी के बीच फंसे 55 वर्षीय ग्रामीण गोपी राम पटेल को प्रशासन, पुलिस और नगर सेना की संयुक्त टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं कलमानार गांव के 9 परिवारों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
राज्य सरकार
krishi vigyan kendra: सरगुजा में अरहर उत्पादन बढ़ाने की पहल, 55 हेक्टेयर में उन्नत खेती का प्रदर्शन
krishi vigyan kendra: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भरता दलहन मिशन के तहत अरहर की उन्नत खेती का प्रदर्शन किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 55 हेक्टेयर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अरहर-1 और छत्तीसगढ़ अरहर-2 किस्मों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराया गया है। वैज्ञानिक किसानों को फसल प्रबंधन, कीट नियंत्रण और गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन की जानकारी दे रहे हैं।
दुर्ग
Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला
Durg POCSO Case: उतई थाना क्षेत्र में 4 साल 5 महीने की मासूम बच्ची से दरिंदगी के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी धनेश्वर साहू को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सीसीटीवी फुटेज, डीएनए जांच और बच्ची की गवाही समेत कई अहम सबूतों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी माना। पुलिस ने घटना के 15 दिन के भीतर चालान पेश किया था।
बिलासपुर
Bilaspur Tirupati Express: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, नारला रोड स्टेशन पर रुकने लगी बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस
Bilaspur Tirupati Express (17481/17482) का अब नारला रोड स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू किया जा रहा है। तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस 28 सितंबर से और बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस 29 सितंबर से यहां रुकेगी। रेलवे के इस फैसले से आसपास के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और आवागमन में सुविधा मिलेगी।
राष्ट्रीय
CM Mohan Yadav: उज्जैन के विकास के लिए सीएम ने खुद अपने पुश्तैनी मकान पर चलाई कुदाल, बोले-हम मुआवजा भी नहीं लेंगे
CM Mohan Yadav: उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण अभियान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनहित में अपने अब्दालपुरा स्थित पैतृक मकान का हिस्सा खुद कुदाल चलाकर हटाने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि समाज और विकास के कार्य व्यक्तिगत हित से ऊपर हैं। इस परियोजना के तहत 272 भवन प्रभावित हो रहे हैं।
खेल
Badminton News: पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन, जापानी खिलाड़ी को हराकर पहुंचीं क्वार्टर फाइनल
Badminton News: पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में जापान की टोमोका मियाजाकी को सीधे गेम में 21-9, 21-13 से हराया। अब सिंधु का सामना चीन की चेन युफेई से होगा।