"हत्या" के लिए 562 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
दीपनगर थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय जीतन महतो का शव घर से 500 मीटर दूर नाले के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने बहू से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एफएसएल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
धमतरी
हत्या की साजिश : पहले कीटनाशक पिलाया, फिर फंदे पर लटकाया; मां-बेटे ने रची आत्महत्या की कहानी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शराब के लिए पैसे मांगने और गाली-गलौज से परेशान होकर मां और छोटे भाई ने मिलकर 23 वर्षीय युवक नरसिंग साहू की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उन्होंने पहले युवक को कीटनाशक पिलाया और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया।
महासमुंद
झारा हत्याकांड : निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों का खल्लारी थाने पर प्रदर्शन
महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम झारा में 19 जून की रात हुई भारती टंडन की हत्या को लेकर ग्रामीणों और सतनामी समाज में आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग खल्लारी थाना पहुंचे और पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की।
सक्ती
प्रेम प्रसंग का खूनी अंत : प्रेमी ने पत्नी के साथ रची साजिश, 4 लाख की सुपारी देकर कराई प्रेमिका की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
सक्ती में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर 4 लाख रुपये की सुपारी देकर प्रेमिका की हत्या करवाई। मामले में झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बालोद
सौतन की हत्या : रोज-रोज के झगड़े से तंग महिला ने आधी रात गला रेतकर की हत्या
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नेवारीकला गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सौतन के साथ रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर एक महिला ने आधी रात सो रही सौतन की खाट के पाये से हमला कर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
गरियाबंद
सुसाइड केस : आपसी विवाद के बाद स्कूल के सफाईकर्मी ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या
पुलिस कार्रवाई: ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है और परिजनों के बयानों का इंतजार किया जा रहा है।
राष्ट्रीय
पुणे हत्याकांड : मौत से एक महीने पहले का आखिरी वीडियो आया सामने, होने वाले ससुर के साथ डांस कर रहा था केतन
पुणे के चर्चित Ketan Agrawal Murder Case में जांच जारी है। इस बीच हत्या से करीब एक महीने पहले का केतन अग्रवाल का आखिरी Family Video सामने आया है। वीडियो में मंगेतर Siya Goyal और दोनों परिवार शादी की खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं। अब यही वीडियो Social Media पर वायरल है और मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
धमतरी
तीन युवकों ने की आत्महत्या : धमतरी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फंदे पर मिले शव, वजह की जांच जारी
जिले में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आत्महत्या के तीन मामले सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों युवकों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
राष्ट्रीय
भरत तिवारी की मां का बड़ा आरोप : यह एनकाउंटर नहीं, हत्या थी, घोटाले की जानकारी होने का किया दावा
बिहार का चर्चित Bharat Tiwari Encounter Case एक बार फिर सुर्खियों में है। Bhojpur में हुए इस मामले को लेकर पुलिस और परिवार के दावे अलग-अलग हैं। इस बीच भरत तिवारी की मां आशा तिवारी ने बेटे की मौत को सुनियोजित हत्या बताया है। हालांकि, उनके आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और Bihar Police ने मामले में अपना अलग पक्ष रखा है।
धमतरी
दोस्त ही बने कातिल : कुरुद में शराब के नशे में हुआ खूनी खेल, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या
धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दोस्तों ने अपने ही साथी हुलास मंडावी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
कोरबा
हत्या या आत्महत्या : हसदेव डैम में मिला अज्ञात युवती शव
कोरबा के दर्री स्थित हसदेव डैम में 30 वर्षीय नंदनी मेहर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह सोमवार से लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
धमतरी
खुलासा : मजदूरी को लेकर बढ़ा विवाद, पांच मजदूरों ने मिलकर की मालिक की हत्या आरोपी गिरफ्तार
धमतरी जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां मजदूरी बढ़ाने को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने आखिरकार खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि नाबालिग समेत पांच मजदूरों ने अपने ही मालिक की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।