"राशि" के लिए 737 परिणाम मिले
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
Khairagarh News: 8.25 लाख का बिजली बिल बकाया, नगर पालिका कार्यालय का कनेक्शन कटा
Khairagarh News: खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय का करीब 8 लाख 25 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया होने के कारण मंगलवार को बिजली कनेक्शन काट दिया गया। कनेक्शन कटते ही कार्यालय में बिजली आपूर्ति बंद हो गई और कर्मचारियों को काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
राज्य सरकार
Raigarh News: वर्षा जल संरक्षण के लिए रायगढ़ में बनेंगे हजारों कंटूर ट्रेंच
Raigarh News: रायगढ़ जिले में वर्षा जल संरक्षण, मिट्टी कटाव रोकने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए 16,873 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच एवं कंटूर ट्रेंच निर्माण को मंजूरी दी गई है। रायगढ़, खरसिया और तमनार विकासखंड में 28 कार्यों पर 52.55 लाख रुपये खर्च होंगे। इन संरचनाओं से वर्षा जल का बहाव नियंत्रित होने, भूमि में नमी बढ़ने और ग्रामीणों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
रायपुर संभाग
Grand Museum: आरंग की प्राचीन धरोहरों को मिलेगी नई पहचान, शासन ने दी 25.35 लाख की स्वीकृति
Grand Museum: आरंग में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए संग्रहालय भवन बनेगा। छत्तीसगढ़ शासन ने निर्माण के लिए 25.35 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Housing Board: प्लेसमेंट एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, ₹10 लाख की Performance Security जब्त
Chhattisgarh Housing Board: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने कर्मचारियों के वेतन से अनुचित कटौती और अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन के मामले में प्लेसमेंट एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर कार्रवाई की है। मंडल ने एजेंसी की ₹10 लाख की Performance Security राजसात कर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया।
राष्ट्रीय
Singrauli News: प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, BJP विधायक ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा
Singrauli News: सिंगरौली में प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तों में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। भाजपा विधायक रामनिवास शाह ने बिना मकान निर्माण के दूसरी और तीसरी किस्त जारी होने पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
शेयर बाजार
Lumino Industries IPO: GMP 70% के करीब लिस्टिंग पर मिल सकता है बड़ा मुनाफा, आज आखिरी मौका
Lumino Industries IPO: पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की कंपनी Lumino Industries Limited के आईपीओ में बोली लगाने का आज यानी 31 अगस्त को आखिरी दिन है। करीब 700 करोड़ रुपए के इस मेनबोर्ड आईपीओ को अब तक निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 78 से 82 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
राज्य सरकार
Dalpat Sagar: बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की बड़ी पहल, जलकुंभी हटाने के लिए 50 लाख का CSR सहयोग
Dalpat Sagar: बस्तर की ऐतिहासिक पहचान दलपत सागर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ी पहल हुई है। जगदलपुर नगर निगम और एनएमडीसी नगरनार इस्पात संयंत्र के बीच हुए एमओयू के तहत दलपत सागर की सफाई और संरक्षण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहली किस्त के रूप में 20 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। इस राशि से सरोवर में फैली जलकुंभी को हटाने समेत जरूरी सफाई और संरक्षण कार्य किए जाएंगे।
राज्य सरकार
Dhamtari Tourism: धमतरी बना छत्तीसगढ़ का नया टूरिज्म हब, गंगरेल से नरहरा तक उमड़ी पर्यटकों की भीड़
Dhamtari Tourism: धमतरी में मानसून के दौरान पर्यटन गतिविधियों में तेजी आई है। गंगरेल, रुद्री डैम, माडमसिल्ली और नरहरा जलप्रपात समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़ी है। कयाकिंग, बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स युवाओं के खास आकर्षण बने हैं।
राष्ट्रीय
Ram Mandir Donation: 4 करोड़ का चेक बाउंस, खाते में मिले सिर्फ 3 रुपए, बैंक भेजेगा नोटिस
Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर के लिए चेन्नई की एक महिला ने 4 करोड़ रुपये का चेक दान किया, लेकिन बैंक में खाते में सिर्फ 3 रुपये मिले। पर्याप्त राशि नहीं होने से चेक बाउंस हो गया और बैंक की ओर से नोटिस की तैयारी की जा रही है।
केंद्र सरकार
PM Surya Ghar Yojana: सुकमा में सौर ऊर्जा से बदली परिवार की तस्वीर, ₹4 हजार तक का बिजली बिल हुआ शून्य
PM Surya Ghar Yojana: सुकमा के कुम्हाररास निवासी बुद्धिमंत पटारी के परिवार ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर बिजली बिल को शून्य कर दिया। केंद्र से ₹78 हजार और राज्य सरकार से ₹30 हजार की सब्सिडी मिलने से सौर ऊर्जा अपनाना आसान हुआ। इससे परिवार को हर महीने हजारों रुपये की बचत हो रही है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया मंच, 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार
Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की ओर से पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ दिए जाएंगे। होटल, टूर ऑपरेटर, जिला, पर्यटन स्टार्टअप, रिसॉर्ट, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म समेत 10 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक विजेता को ₹11 हजार की राशि और मेमेंटो मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।
रायपुर
Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा
Raipur CCTV cameras: रायपुर में ITMS के 100 से ज्यादा कैमरे खराब पड़े हैं, जबकि कई चालू कैमरों की फुटेज धूल के कारण धुंधली हो गई है। L-T का करीब ₹8 करोड़ भुगतान अटकने से 372 CCTV और 36 ANPR कैमरों का मेंटेनेंस प्रभावित है। इससे लूट, चोरी और हिट एंड रन जैसे मामलों की जांच में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।