"छत्तीसगढ़" के लिए 2486 परिणाम मिले
रायपुर
कोर्ट का सख्त रुख : राशि जमा नहीं करने पर 11 पूर्व सरपंचों को जेल
अभनपुर विकासखंड में शासकीय राशि गबन मामले में एसडीएम न्यायालय ने 11 पंचायतों के पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। प्रशासन द्वारा पहले नोटिस और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की गई थी, लेकिन राशि जमा नहीं करने पर यह सख्त कदम उठाया गया। संबंधित थाना प्रभारियों और केंद्रीय जेल रायपुर को भी आदेश की तामिली के निर्देश भेजे गए हैं।
रायपुर
भीषण गर्मी का असर : सूंड से खुद पर पानी डालता दिखा हाथी, लोगों ने कहा- गर्मी से बेहाल है जंगल
भीषण गर्मी और जंगलों में सूखते जलस्रोतों के कारण छत्तीसगढ़ के रायगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र में एक जंगली हाथी पानी की तलाश में गांव के पास पहुंच गया। हाथी का सूंड से खुद पर पानी डालकर नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग ने लोगों से वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उन्हें परेशान न करने की अपील की है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
सिस्टम की लापरवाही : खैरागढ़ गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप, सैकड़ों परिवार बोले- OTP के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर
खैरागढ़ जिले के साल्हेकला इंडियन गैस एजेंसी पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फर्जी गैस डिलीवरी दिखाने के आरोप लगे हैं। उपभोक्ताओं का दावा है कि OTP लेने के बाद सिस्टम में सिलेंडर डिलीवर दिखा दिया जाता है, लेकिन गैस घर तक नहीं पहुंचती। रिकॉर्ड में सप्लाई पूरी होने से खातों में सब्सिडी भी जमा हो रही है। ग्रामीणों ने घरेलू सिलेंडरों को कमर्शियल उपयोग में खपाने की आशंका जताई है। मामले में 800 से अधिक परिवार प्रभावित होने का दावा किया जा रहा है, जबकि खैरागढ़ प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं।
कोरबा
काल बन गई मशीन : कोरबा की ईंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, मां की मौत से अनाथ हुआ मासूम, विधायक-ग्रामीणों के हंगामे के बाद मिला मुआवजा
कोरबा के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक राखड़ ईंट फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से 26 वर्षीय महिला मजदूर बिछनी बाई की दर्दनाक मौत हो गई। महिला लंबे समय बाद काम पर लौटी थी और चालू मशीन की सफाई के दौरान हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
जशपुर
इंसानियत शर्मसार : रस्सी से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम झारपारा में एक युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित जोगेंद्र बढ़ाई के साथ पड़ोसियों ने मामूली विवाद के बाद मारपीट की थी। पुलिस ने वायरल वीडियो, रस्सी, डंडा और लोहे की सरिया जब्त कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : संगीत और कला के ख्यातनाम हस्तियों के साथ महासमुंद में पहली बार गाएगा छत्तीसगढ़
प्रतियोगिता के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। 03 जून को ओपनिंग राउंड, 04 जून को सेमीफाइनल और 05 जून को ग्रैंड फिनाले होगा। विभिन्न चरणों में प्रदेश के अनुभवी कलाकार निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।
जनजातीय गरिमा उत्सव : 7222 आदि सेवा केंद्रों के जरिए जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी योजनाओं की रोशनी
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में ‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ थीम पर जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान का शुभारंभ किया गया। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह अभियान जनजातीय बसाहटों के शत-प्रतिशत विकास और विकसित भारत की संकल्पना को मजबूत आधार देगा। 18 से 25 मई 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत 1544 पीएम जनमन ग्रामों, 6691 धरती आबा ग्रामों और 7222 आदि सेवा केंद्रों में जनजागरूकता, जनसुनवाई और सरकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
सोलर ऊर्जा : बीजापुर के परिवार को सूर्य घर योजना से मिली बड़ी राहत
बीजापुर जिले के मांझीगुड़ा निवासी सोनसाय बाकड़े को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना से बड़ी राहत मिली है। योजना के तहत मिली 1.08 लाख रुपए की सब्सिडी से उनके घर में सोलर पैनल लगाए गए, जिससे उनका बिजली बिल 4-5 हजार रुपए से घटकर 120 से 500 रुपए तक रह गया। अब परिवार को निर्बाध बिजली सुविधा के साथ आर्थिक बचत भी हो रही है।
भाजपा
महामंथन : गनतंत्र से गणतंत्र की ओर बढ़ा बस्तर, गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में जुड़ रहा चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों का मेला
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के दो दिवसीय बस्तर दौरे का आज सबसे अहम दिन है। जगदलपुर में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित हो रही है, जिसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। नक्सलवाद से मुक्त घोषित किए जा चुके बस्तर में पहली बार इतने बड़े स्तर की रणनीतिक बैठक हो रही है। बैठक में सीमावर्ती राज्यों के समन्वय, विकास कार्यों और आंतरिक सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी।
दुर्ग संभाग
पाटन : लसिका निषाद ने फैशन प्रतियोगिता में मारी बाजी
Lasika Nishad ने गोवा में आयोजित “इंडिया 2026 टिन मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल स्पर्धा सीजन-5” में शानदार प्रदर्शन करते हुए “मिस इंडिया यूनिवर्स” का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में रैंप वॉक, प्रश्नोत्तर और फैशन प्रस्तुति जैसे विभिन्न चरण शामिल थे, जिनमें लसिका ने निर्णायकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री Deepshikha Nagpal ने उन्हें मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इससे पहले भी लसिका “मिस भिलाई” का खिताब जीत चुकी हैं।
छत्तीसगढ़
74 वर्ष बाद लौट रही अवलोकितेश्वर प्रतिमा को सिरपुर में पुन: स्थापित करने की मांग तेज
महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय से चोरी हुई भगवान अवलोकितेश्वर की दुर्लभ कांस्य प्रतिमा के छत्तीसगढ़ लौटने की खबर के बाद इसे सिरपुर में पुनः स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मंदिर महासंघ ने केंद्रीय व राज्य संस्कृति मंत्री को पत्र लिखकर प्रतिमा को आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था के साथ सिरपुर में रखने की मांग की है।
देशहित पहले : मंत्री टंक राम वर्मा बोले—जनप्रतिनिधियों को खुद से करनी होगी बदलाव की शुरुआत
छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने वीआईपी कल्चर और सरकारी फिजूलखर्ची को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपने शासकीय दौरों में पायलट और फॉलो वाहनों के उपयोग को बंद करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के ऊर्जा बचत और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के संदेश से प्रेरित होकर उन्होंने सीमित गाड़ियों के काफिले में सफर करने का फैसला लिया। मंत्री वर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को बदलाव की शुरुआत खुद से करनी चाहिए। उनके इस फैसले को जनता, सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों ने सादगी, जवाबदेही और ईंधन संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया है।