"कार्रवाई" के लिए 3547 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापे
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस हाई प्रोफाइल केस की जांच कर रही टीमों ने अयोध्या में रहने वाले सभी आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुस्तैदी से जुटी है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों और साजिश का पूरी तरह खुलासा हो सके।
राज्य सरकार
विभाग की कार्रवाई : उड़ीसा प्रिंट वाली 550 किलो उर्वरक जब्त, वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज पर जांच तेज
खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। जिलेभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों और गोदामों की लगातार जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या संदिग्ध उर्वरक की बिक्री पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
छत्तीसगढ़
रायगढ़ का VIDEO वायरल : हाथियों को दौड़ाया, पत्थर बरसाए और पटाखे फोड़े, वन विभाग करेगा कार्रवाई
रायगढ़ जिले के छर्राटांगर गांव में खेत में पहुंचे दो जंगली हाथियों को ग्रामीणों ने पत्थर फेंककर, शोर मचाकर और पटाखे फोड़कर भगाने की कोशिश की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। विभाग ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है और ग्रामीणों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
धमतरी
धमतरी पुलिस की कार्रवाई, 388 किलो से अधिक ड्रग्स का किया गया नष्टीकरण
धमतरी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 18 मामलों में जब्त 388.392 किलोग्राम मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किया। जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में पूरी प्रक्रिया कानूनी और पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए संपन्न हुई। पुलिस ने इसे नशे के खिलाफ अभियान और नशामुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
गरियाबंद
कार्रवाई : अवैध खाद से भरा मेटाडोर, 3 लाख से ज्यादा का माल जब्त
गरियाबंद जिले में अवैध रूप से रासायनिक खाद के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएपी खाद से भरे एक मेटाडोर को जब्त किया है। वाहन से कुल 280 बोरी डीएपी खाद बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले में खाद की अवैध तस्करी और कालाबाजारी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
रायगढ़
निरीक्षण : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37.45 क्विंटल बीज की बिक्री पर रोक
खरीफ सीजन में कृषि विभाग ने रायगढ़ जिले के 18 बीज विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच में कई केंद्रों पर बीजों के वैध स्रोत प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर 37.45 क्विंटल बीज के विक्रय, वितरण और परिवहन पर रोक लगा दी गई। विभाग ने 9 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 107 बीज नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा है
राजनांदगांव
GST का शिकंजा : 76 करोड़ के कागजी कारोबार का पर्दाफाश, फर्जी ITC मामले में बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग (स्टेट GST) ने कर चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जांच में करीब 76 करोड़ रुपये के संदिग्ध कागजी कारोबार और 8.22 करोड़ रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का मामला सामने आया है। विभाग अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फर्मों की भी जांच कर रहा है।
राज्य सरकार
निरीक्षण : अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई के दौरान जब्त कोकलेन मशीन और हाईवा वाहन
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध रेत और चूना पत्थर उत्खनन व परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने दो दिनों तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अभियान में एक कोकलेन मशीन और छह हाईवा वाहन जब्त किए गए हैं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
निलंबित : 100 रुपए की अतिरिक्त वसूली पर विभागीय कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
अंबिकापुर के बौरीपारा विदेशी शराब दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने की पुष्टि होने के बाद आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जिला आबकारी अधिकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
कार्रवाई : खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार, संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सात वाहन जब्त
छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों से सात वाहन जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा और अधिकारियों से अभद्रता के मामले में FIR भी दर्ज की गई।
राष्ट्रीय
बड़ी कार्रवाई : जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने वाली महिला जयपुर में गिरफ्तार
जयपुर में ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध रखने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच में उसके सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से विदेशी संपर्कों में होने के संकेत मिले हैं। एजेंसियां महिला की भूमिका, नेटवर्क, विदेशी कनेक्शन और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही हैं।
रायपुर
रायपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 1.5 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
रायपुर के मोतीबाग चौक में गोलबाजार पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ अफसाना बी उर्फ गुड़िया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी नशे से जुड़े मामलों में शामिल रह चुकी है। पुलिस अब उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रही है और गांजे की सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।