"कार्रवाई" के लिए 3546 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
थ्रीडी इनोवेशन हादसा : कांग्रेस जांच समिति 9 जुलाई को करेगी प्लांट का निरीक्षण, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
रायपुर के उरला स्थित थ्रीडी इनोवेशन प्लांट में तीन मजदूरों की मौत के मामले की जांच के लिए कांग्रेस की विशेष समिति सक्रिय हो गई है। पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में 9 जुलाई को प्लांट पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। समिति जांच के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई: शराब-कोल लेवी घोटाला, वैभव अग्रवाल से EOW की लंबी पूछताछ, जांच हुई तेज
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और कोल लेवी घोटाले की जांच में EOW ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से लंबी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने आर्थिक लेन-देन, पिछले तीन वर्षों के ठिकानों और नेटवर्क से जुड़े कई अहम सवाल पूछे। फिलहाल एजेंसी ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और जांच जारी है।
रायगढ़
ऑपरेशन प्रहार : अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई, 8.5 टन लोहे का कबाड़ और वाहन जब्त
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत छाल थाना क्षेत्र में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का ट्रक जब्त किया है। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कबाड़ के स्रोत और वास्तविक मालिक की जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
ऑपरेशन आघात : 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में पुलिस नेऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़
सुरक्षाबलों की कार्रवाई : माओवादियों के ठिकानों से AK-47 कारतूस और IED समेत भारी विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर माओवादियों के एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में AK-47 और SLR के कारतूस, टिफिन IED, जिलेटिन स्टिक, देसी हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
महासमुंद
सौंपे दस्तावेज : ड्यूटी कर रहे शिक्षकों पर कार्रवाई का विरोध, शिक्षक फेडरेशन ने खोला मोर्चा
महासमुंद में शिक्षकों पर हुई विभागीय कार्रवाई का शिक्षक संगठनों ने विरोध किया। उनका दावा है कि संबंधित शिक्षक शासकीय आदेश पर विभिन्न ड्यूटी में तैनात थे। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने उचित निराकरण का आश्वासन दिया।
महासमुंद
कार्रवाई : घर से अलमारी उठाकर खेत में तोड़ी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह
सिंघोड़ा थाना पुलिस ने नकबजनी मामले का खुलासा करते हुए पारधी गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12.46 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है और गिरोह की अन्य जिलों में हुई चोरी की वारदातों की भी जांच कर रही है।
जगदलपुर (बस्तर)
खरीफ सीजन : नकली खाद-बीज बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 28 दुकानों की बिक्री पर लगी रोक
खरीफ सीजन के दौरान किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग ने जिलेभर में खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई दुकानों में नियमों के उल्लंघन और अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है।
महासमुंद
7 दुकानों में चोरी : बसना में सिलसिलेवार चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
महासमुंद जिले के बसना नगर में एक ही रात सात दुकानों में चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने थाना पहुंचकर रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है
महासमुंद
कार्रवाई : ट्रक में छिपा था 16 लाख का गांजा, महासमुंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
कोमाखान पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गुजरात ले जाई जा रही भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप पकड़ ली। पुलिस ने 32.070 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 16.10 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल ट्रक, एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन और 17 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं।
महासमुंद
हेलमेट नहीं तो चालान तय : नियम तोड़ना पड़ा भारी, 1210 वाहन चालकों पर कार्रवाई
महासमुंद ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक सप्ताह में 1210 हेलमेट चालान काटकर 6.06 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने ओवरस्पीडिंग, सीट बेल्ट, नो-पार्किंग और मालवाहक वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए 700 से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
पहाड़ हो रहे गायब : माफिया काटकर बेच रहे मुरम-पत्थर, कार्रवाई का इंतजार
अंबिकापुर के मानिकप्रकाशपुर और क्रांति प्रकाशपुर में वन अधिकार अधिनियम के तहत मिली जमीन की आड़ में पहाड़ियों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि माफिया जेसीबी से पहाड़ काटकर मुरम और पत्थर निकाल रहे हैं, जबकि ग्रामीणों को पहाड़ समतल कर मकान बनाने का झांसा दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।